फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विद्यार्थियों की बसों की समस्या को लेकर भूख हड़गताल के शुरु होते ही जीएम ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंच खुलवाई हड़ताल

विद्यार्थियों की बसों की समस्या को लेकर भूख हड़गताल के शुरु होते ही जीएम ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंच खुलवाई हड़ताल

Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों की बसों की समस्या को लेकर भूख हड़गताल के शुरु होते ही  जीएम ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंच खुलवाई हड़ताल
विद्यार्थियों की बसों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल के शुरु होते ही जीएम ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंच खुलवाई हड़ताल
विज्ञापन

फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बसों की समस्या को लेकर परेशान हो रहे विद्यार्थियों के समर्थन में सोमवार को जब नौजवान सभा के सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरु की तो विभाग के जीएम में यहां पहुंचकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। यह भूख हड़ताल गांव चंदाना में बंद हुई बस सेवा को शुरु करने की मांग पर शुरु की गई थी। जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष पंकज बैनीवाल व मोंटी ने संयुक्त रूप से की। गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह कालेरामना व नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष नरेश दनौदा ने फूल माला पहनाकर बैठाया। जहां रोडवेज प्रशाशन की बेरुखी के खिलाफ नौजवानों और ग्रामीण महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और रोडवेज प्रशासन को बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। नौजवान सभा के जिला सचिव कुलदीप इकाई प्रधान पंकज बैनीवाल ने बताया कि बातचीत में जीएम रोडवेज ने मांग को मानते हुए तुरंत प्रभाव से गांव में सरकारी बस सेवा शुरू की। उन्होंने बताया कि कैथल से चंदाना सरकारी बस सेवा सुबह 8 बजे चंदाना से कैथल और शाम 3 बजे कैथल से चंदाना शुरू कर दी गई जिसके साथ ही नौजवान सभा ने क्रमिक भूख हडताल को समाप्त किया। रोडवेज डीआई रामकुमार मलिक ने जूस पिलाकर भूख हडताल समाप्त करवाई। नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष नरेश दनौदा, जिला सचिव कुलदीप, इकाई प्रधान पंकज बैनीवाल, खंड संयोजक विशु चंदाना ने कहा कि यह युवाओं और सभी तबको की एकता की जीत है। इकठ्ठा होकर कोई भी संघर्ष जीता जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पूरे जिले में सरकारी परिवहन व्यवस्था शुरू नही होती तब तक नौजवान सभा चुप नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed