{"_id":"5b96bcbe867a557eb341410b","slug":"141536605374-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक कमेटी भंग करने से खफा लोगों ने चीका पैक्स को लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक कमेटी भंग करने से खफा लोगों ने चीका पैक्स को लगाया ताला
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंधक कमेटी भंग करने से खफा लोगों ने चीका पैक्स को लगाया ताला
शाम तक दिया धरना, सरकार व विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। द चीका प्राइमरी कृषि सहकारी समिति लिमिटेड चीका की प्रबंधक कमेटी भंग करने के खिलाफ सोमवार को सैंकड़ों लोगों ने चेयरमैन नायब सिंह सीड़ा की अगुवाई में चीका पैक्स दफ्तर को ताला लगा दिया तथा गेट के सामने दरी बिछाकर शाम तक धरना दिया। नायब सिंह सीड़ा ने आरोप लगाया कि विधायक कुलवंत बाजीगर और पैक्स अधिकारी मनमर्जी करना चाहते हैं। इसीलिए अच्छे ढंग से काम कर रही प्रबंधक कमेटी को झूठे चार्ज लगाकर सस्पेंड कर दिया गया है। कमेटी सदस्य तीर्थ सिंह ने कहा कि जब तक प्रबंधक कमेटी को बहाल नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने का समर्थन करने पहुंचे मिशन 2019 के नेता नोदी चीका ने कहा कि इन दिनों पैक्स की नई वोट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नई वोट बनाने में प्रबंधक कमेटी की सहमति व भूमिका जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि विधायक कुलवंत बाजीगर अपने चहेतों की वोट बनवाना चाहते हैं इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई प्रबंधक समिति को भंग करके पैक्स को अधिकारियों के हवाले किया गया है ताकि वे अपने तरीके से वोट बनाने की कार्रवाई चला सकें।
पैक्स के उपप्रधान मनप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश सरकार व सहकारी समितियों के एआर के खिलाफ चीका शहर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा व उसके बाद चीका चौंक पर पुतला दहन किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी सदस्य लाल सिंह, जगमोहन राणा, मदन लाल कृष्णा देवी, टहल सिंह के अलावा सैकड़ों पैक्स सदस्य मौजूद रहे।