फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला परिषद की बैठक में सवा करोड़ के विकास कार्यो सहित 11 प्रस्ताव पारित, एक पार्षद अंजु जागलान ने किया विरोध

जिला परिषद की बैठक में सवा करोड़ के विकास कार्यो सहित 11 प्रस्ताव पारित, एक पार्षद अंजु जागलान ने किया विरोध

Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में सवा करोड़ के विकास कार्यो सहित 11 प्रस्ताव पारित, एक पार्षद अंजु जागलान ने किया विरोध
जिला परिषद की बैठक में सवा करोड़ के विकास कार्यों सहित 11 प्रस्ताव पारित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को हुई जिला परिषद की बैठक में सवा करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने सहित कुल 11 प्रस्ताव पारित कर दिए गए। बैठक में एक पार्षद अंजु जागलान ने वार्ड में विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही बैठक की वीडियोग्राफी करवाए जाने की भी मांग की। बैठक में पहुंचे 17 में से 16 पार्षदों ने सहमति की मुहर लगाई। बैठक की अध्यक्षता चैयरमेन सुखविंद्र कौर आंधली ने की।
बैठक शुरू होते ही वार्ड नंबर दो की पार्षद अंजू जागलान ने वीडियोग्राफी की मांग को लेकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जागलान ने सदन में कहा कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव न हो। इसलिए वीडियोग्राफी करवाना अति आवश्यक है। जिस पर चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को सदन में रखने की बात कही। इसके बाद ही बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। इस पर भी जागलान वार्ड के मुताबिक अपनी समस्याओं को रखने की बात पर अड़ गई। जिसके बाद वार्ड वाइज बैठक में समस्याएं रखी गईं।
विज्ञापन

शुरुआत में ही हुई भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ बहस : वार्ड नंबर दो की पार्षद अंजू जागलान ने बैठक के शुरू होते ही चेयरमैन का विरोध करना शुरू कर दिया। जागलान ने चेयरमैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैडम को तो आता कुछ नहीं पति देव देखते कार्यभार। इस पर उन्होंने कहा कि चेयरमैन मैडम केवल अपने चहेते पार्षदों को ही विकास कार्यों की ग्रांट देते हैं। एक साल में चार बैठकें होना अनिवार्य है। लेकिन पिछले दो सालों में केवल चार बैठकें ही हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों को बैठक से किया बाहर : बैठक के शुरुआत में जब पार्षद प्रतिनिधि की चेयरमैन व अन्य भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ बहस शुरू हुई तो उस समय चेयरमैन के एक चहेते पार्षद ने मीडियाकर्मियों को बाहर जाने के लिए आग्रह किया। जबकि इसी समय एक पार्षद प्रतिनिधि व ब्लाक समिति चेयरमैन का प्रतिनिधि बैठक में आंखें गड़ाए बैठा था। सुबह 11.30 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 1.30 बजे तक दो घंटे अंदर से कुंडी लगाकर की गई।
बाद में सीईओ संयम गर्ग व चेयरमैन सुखविंद्र कौर ने भी मीडिया कर्मियों को रोकने की बात कहने से नकार दिया। संयम गर्ग ने कहा कि बैठक में पब्लिक आम तौर पर आ सकती है। बैठक में केवल वोटिंग के दौरान ही यह नियम लागू होते हैं।
चेयरमैन के पास नहीं कोई जवाब : बैठक के बाद जब चेयरमैन से पत्रकारों ने बैठक में प्रस्तावित एजेंडों व अन्य विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे तो उन के पास एक भी सवाल का जवाब नहीं था। चेयरमैन ने केवल यह कहकर बात को टाल दिया कि बैठक में पार्षदों ने जिस भी समस्याओं को रखा है। वे अगली बैठक में उन पर एजेंडे तैयार कर लेंगे।
इन एजेंडों को किया पास : बैठक में कुल 11 एजेंडे थे। इनमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि करने पर विचार, प्राप्त हुई ग्रांट की राशि का वितरण, विभिन्न स्कीमों के तहत जारी की गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र देने पर विचार, सरकारी विभागों के कार्य की देख रेख के लिए कमेटियों का गठन करने पर विचार, मेज की रिपेयर, नई योजनाओं की जानकारी देने पर विचार, पिछले कार्यकाल के दौरान विकास कार्य के लिए दी जारी की गई राशि पर विचार, अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एंव समस्याओं बारे विचार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
सीईओ संयम गर्ग ने कहा कि जिला परिषद की बैठक में करीब डेढ़ करोड़ रुपये केे विकास कार्यों की ग्रांट को पास किया गया है। इसमें विभिन्न गांवो की गलियों को पक्का करने, पीने के पानी व स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य कार्य के लिए राशि शामिल है।
बैठक में ब्लाक समिति चेयरमैन भर रहे मौजूद : जिला परिषद की बैठक में इस बार ब्लाक समिति चेयरमैन भी शामिल रहे। जिसमें ब्लाक सीवन से अनीता मुंजाल, गुहला से नेत्रपाल शर्मा, कैथल से बंसी लाल मौजूद रहे।


यह जिला पार्षद रहे मौजूद : बैठक में जिला परिषद चेयरमैन सुखविंद्र कौर आंधली, वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़, रवि तारावालीं, सुदेश उर्फ बबली चंदाना, मौसिया, रेनू सैनी, रति राम सीवन, सुरजीत पबनावा, नीलम सिरसल, अंजू जागलान, सुदेश करोड़ा, राजेश राणा फरल, इद्रं पाई, जगमग मटौर, शकुंतला वजीरखेड़ा, सुमन कुराड़ मौजूद रही।

- एक पार्षद अंजु जागलान ने किया विरोध, वीडियोग्राफी कराने की मांग की
बैठक की शुरुआत में ही हुई भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ बहस
पार्षद ने लगाया आरोप- मैडम जी को तो आता कुछ नहीं पति देव देखते हैं कार्यभार,
फोटो नंबर-7 से 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed