{"_id":"5a15bb2e4f1c1bca678bd097","slug":"141511373614-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत सूचना प्रणाली यू-डाईज का प्रशिक्षण शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत सूचना प्रणाली यू-डाईज का प्रशिक्षण शिविर लगाया
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर लगाकर दिया एकीकृत सूचना प्रणाली यू-डाईज का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के सभागार में बुधवार को राजकीय हाई स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व प्राइवेट स्कूलों की एकीकृत सूचना प्रणाली यू-डाईज व एस डिमीस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को बताया कि यू-डाइज एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके माध्यम से भारत सरकार को शिक्षा नीति बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि स्कूल की आधारभूत आवश्यकताएं जिसमें बच्चों की संख्या, अध्यापकों की संख्या, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, पुस्तकालयों की व्यवस्था, कंप्यूटर लेब, कमरों की संख्या की जानकारी भरवाई जाती है। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोहताश कुमार, बीआरपी ने प्रशिक्षण में यू-डाइज से संबंधित अहम पहलुओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर कुसुम एबीआरसी ने एसडीआईएमएस के बारे में स्कूल मुखियाओं को जानकारी दी। खंड के कनिष्ठ अभियंता दीपक गोयल ने भवन निर्माण से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर डा. करनैल सिंह, बीआरसी टेक सिंह एमआईएस व गगन अकाउंटेंट ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया।