फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नरेगा के तहत होगी तालाबों की सफाई

नरेगा के तहत होगी तालाबों की सफाई

Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नरेगा के तहत होगी तालाबों की सफाई
मनरेगा के तहत होगी तालाबों की सफाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। ग्राम पंचायत सीवन की ओर मनरेगा के तहत गांव में तालाबों की सफाई का कार्य आरंभ करवा दिया। तालाबों से जलकुंभी निकालने का कार्य आरंभ करवाते हुए सरपंच प्रतिनिधि अमरेन्द्र खारा ने कहा कि मनरेगा के तहत सीवन में सौथा रोड व अस्पताल रोड पर स्थित तालाबों की सफाई करवाई जाएगी। इन तालाबों से जलकुंभी निकाली जाएगी। तालाब गाद से भरे हुए हैं जिन्हें साफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तालाब गंदगी से भरे हैं जिस कारण से मच्छर पैदा हो रहे हैं। इनसे ही बीमारियां फैलती हैं। इसे देखते हुए ही तालाबों की सफाई का कार्य आरंभ करवाया गया है। यह कार्य मनरेगा के तहत करवाया जा रहा है। दोनों तालाबों की सफाई के लिए करीब 14 लाख रुपये स्वीकृत होकर आया है। दोनों तालाबों की सफाई करवाई जाएगी ताकी बीमारियों पर लगाम लगाई जा सके और साथ ही मजदूरों को भी काम मिले। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत ही खंड कार्यालय के पास के तालाब में भी मिट्टी भरत का कार्य भी करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम सचिव विकास शर्मा और एबीपीओ सुरेश चहल भी मौजूद थे।

फोटो नंबर- 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed