{"_id":"5946ca944f1c1b89778b4958","slug":"141497811604-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर गोलियां चलाने के बाद चुप है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर गोलियां चलाने के बाद चुप है सरकार
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर गोलियां चलाने के बाद सरकार चुप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा लघु सचिवालय में मध्यप्रदेश के किसानों की हत्या के विरोध में दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने की भी मांग की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के मुद्दों और शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों पर गोलियां चलाने के बाद भी चुप है। देश का किसान कृषि संकट के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर है। मोदी सरकार की चुप्पी सरकार की नासमझी को दर्शाती है। आने वाले चुनाव में इन्हें इनके पांच साल का जवाब मांगेंगे। किसान नेता महेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि अपनी जायज मांगो को लेकर किसान सभा लगातार अनिश्चितकालीन धरना लगा कर ज्यो की त्यों बैठी रहेगी। इस आंदोलन को व्यापक बनाते हुए गांवों का दौरा कर और अधिक तेज करेंगे। धरने पर लाल सिंह खेड़ी, कृष्ण, वेदपाल, ईश्वर, पाल सिंह, मांगेराम किठाना, हुजूर सिंह, सुशील नीमवाला, आभे राम कसान, कुंदनलाल, कृष्ण खुराना, रामकुमार नंबरदार मौजूद रहे।