फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14 roads of Pundri area will be improved with 17 crores

Kaithal News: पूंडरी क्षेत्र की 14 सड़कें 17 करोड़ से सुधरेंगी

Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
14 roads of Pundri area will be improved with 17 crores
कैथल। पूंडरी क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों की हालत में अब जल्द सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग ने सुधारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने 14 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 17 करोड़ के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजे हैं। इनमें से कुछेक सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति भी मिल चुकी है। बाकी के एस्टीमेट भी जल्द स्वीकृत होने की अधिकारियों ने संभावना जताई है।
विज्ञापन


इन 14 सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर विभाग की ओर से करीब 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सभी सड़कों की कुल लंबाई मिलाकर करीब 32 किलोमीटर बनती है। इन सड़कों की हालत इस समय खस्ता है, जिससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को रोजाना खेतों में आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी समय से सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों के बनाए हैं एस्टीमेट

लोक निर्माण विभाग ने पूंडरी हाबड़ी मार्ग, कौल इंटरनल मार्ग, सिरसल से बंदराणा रोड, पूंडरी से खेड़ी सिकंदर, हाबड़ी-सिरसल मार्ग, पूंडरी-ढांड मार्ग से लेकर चुहड़माजरा तक सडक़, आहूं से संगरोली, चुहड़माजरा से फरल रोड, जडोला से बेगपुर मार्ग, पूंडरी बस स्टैंड से महिला मंडल तक का मार्ग, टयोंठा से हाबड़ी रोड, सिकंदरखेड़ी से बरसाना रोड व पूंडरी से पिलनी मार्ग के निर्माण व मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत के एस्टीमेट मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। कुछ सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिन पर कार्य शुरू हो चुका है। बाकी एस्टीमेट स्वीकृत होते ही टेंडर संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग सभी सड़कों का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed