फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14.87 crores received for the development of the city, work will be completed on 65 big projects

शहर के विकास के लिए मिले 14.87 करोड़ रुपये, 65 बड़ी परियाजनाओं पर काम पूरा होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
14.87 crores received for the development of the city, work will be completed on 65 big projects
14.87 crores received for the development of the city, work will be completed on 65 big projects - फोटो : Kaithal
कैथल। करीब डेढ़ साल बाद शहर को विकास के लिए 14.87 करोड़ रुपये की राशि मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह राशि स्वीकृत की है। जिसके लिए विधायक लीला राम ने शहर के कई वार्डों में कच्ची गलियों का दौरा करके अधिकारियों के साथ इस्टीमेट तैयार कर सीएम से फंड स्वीकृत करने की मांग की थी। करीब 23 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत में से 14.87 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। जिसमें से 65 विकास परियोजनाएं सिरे चढ़ाई जाएंगी। करीब दस दिनों में इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। इससे वर्षों से लंबित कार्य पूरे होंगे और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह जानकारी विधायक लीला राम ने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में प्रेस वार्ता में दी। इन विकास कार्यों में गलियों, नालियों के अलावा कई सामुदायिक केंद्रों, धर्मशालाओं व चौपालों के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य
वार्ड 1 में अर्जुन नगर में रविदास मंदिर का हाल 34 लाख रुपये में, आंबेडकर युवा भवन अर्जुन नगर में 40 लाख, डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी अर्जुन नगर वार्ड 1 में 28 लाख रुपये में, माजरा बस्ती अर्जन नगर में चौपाल 48.5 लाख रुपये से, अर्जुन नगर में वाल्मीकि चौपाल 40 लाख रुपये में, खुराना रोड छज्जू कुंड में रविदास भवन 25 लाख रुपये में, सीवन गेट पर आंबेडकर भवन 30 लाख रुपये में, बाबा चंचल गिरी आश्रम में वाल्मीकि कम्यूनिटी सेंट 40 लाख रुपये में, डॉ. भीमराव आंबेडकर हाल एवं लाइब्रेरी बलराज नगर में 38 लाख रुपये में व वार्ड 19 में वाल्मीकि धर्मशाला 25 लाख रुपये में बनाने के अलावा 56 गलियां शहर के वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 12, 13, 17, 19, 22, 26 व 30 में गलियों सहित अन्य मरम्मत के कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वीकृत सभी गलियां इस समय कच्ची
विधायक लीला राम ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जो गलियां स्वीकृत हुई हैं, वे सभी कच्ची गलियां हैं। जिनके पक्का होने से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वयं इन गलियों का दौरा करके अधिकारियों के साथ मिलकर अनुमानित लागत रिपोर्ट तैयार करके सीएम से इन्हें पक्का करने की मांग की थी। 10 से 12 दिन में इन गलियों व अन्य विकास कार्यों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की पहली घोषणाओं पर जल्द काम शुरू होगा
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि सीएम द्वारा स्वीकृत 10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के टेंडर लगा दिए गए हैं। इन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा। पार्कों की बदहाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि कैथल में वेलफेयर एसोसिएशन को यह काम दिया गया है। जल्द ही सभी पार्कों की हालत सुधरेगी। शहर के अलावा गांवों की सड़कों पर विधायक ने कहा कि उझाना से कुल्तारण, दयौरा से जसवंती, मानस से गढ़ी, सांघन से गुहणा, दीवाल से धुंधरेहड़ी सड़कों पर काम शुरू हो गया है। मानस से अटैला व शहर की कई सड़कें अभी रहती हैं। एक से डेढ़ माह में कोई सड़क ऐसी नहीं बचेगी, जो खराब हो।

ये काम भी जल्द होंगे
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि मल्टीस्टोरी पार्किंग, सिटी स्क्वेयर व ग्योंग ड्रेन के दोनों ओर छह-छह फुट की दीवार बनाकर इसे कवर करने की बात उन्होंने विधानसभा में रखी थी। उम्मीद है कि इन पर भी जल्द काम शुरू होगा। उनके साथ पूर्व जिला महामंत्री भाजपा संजय भारद्वाज, हरपाल शर्मा, मुकेश जैन, रामकुमार नैन, कुलशपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed