{"_id":"5c82c02cbdec2214733734f1","slug":"131552072748-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीका-कैथल मुख्यमार्ग की हालत खस्ता होने से लोग परेशान, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीका-कैथल मुख्यमार्ग की हालत खस्ता होने से लोग परेशान, समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीका-कैथल मुख्यमार्ग की हालत खस्ता होने से लोग परेशान, समाधान की मांग
फोटो नंबर-48
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। चीका-कैथल मुख्य मार्ग की हालत खस्ता होने से गुहला हलके के लोग काफी परेशान ढेल रहे है। लोग इस रोड को ठीक करवाने के लिए सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार व विभाग के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार के इस उदासीन रवैये से जनता में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क खस्ता हाल होने से इस रूट से होकर जाने वाले सभी वाहन चालकों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। परिवहन समिति की बसें चलाने वाले चालक जोगिंद्र सिंह, काकू राम, ड़िपल, भरत व विक्की ने बताया कि पिछले छह माह से सड़क की हालत इतनी अधिक खराब है कि दिन भर में बसों से जो आमदन होती है शाम को वहीं रुपये बसों की मरम्मत पर खर्च करना पड़ता है। एडवोकेट दलबीर नैन ने कहा कि जो सरकार मुख्य मार्गों की ही मरम्मत नहीं करवा सकती उससे दूसरे विकास कार्य करवाने की क्या उम्मीद की जा सकती है। लोगों ने चीका कैथल मुख्य मार्ग की तुरंत प्रभाव से मरम्मत करवाने की मांग की है।