{"_id":"5c70400fbdec2253970c540a","slug":"131550860303-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाईंग ने की नगर परिषद में रेड, तीन अधिकारियों ने घंटों तक खंगाला परिषद का सिटी स्कवॉयर मामले में रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाईंग ने की नगर परिषद में रेड, तीन अधिकारियों ने घंटों तक खंगाला परिषद का सिटी स्कवॉयर मामले में रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम फ़्लाइंग ने की नगर परिषद में रेड, तीन अधिकारियों ने घंटों तक खंगाला परिषद का सिटी स्कवायर मामले में रिकॉर्ड
ईओ, अकाउंट ऑफिसर, सचिव सहित कई अधिकारियों से की पूछताछ
कैथल। सिटी स्कवायर मामले में सीएम फ्लाइंग से जांच को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को नगर परिषद में करीब 6 घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला। साथ ही सिटी स्कवायर प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया। टीम सदस्यों ने प्रोजेक्ट के टेंडर लगने से लेकर डीएनआईटी अप्रूवल सहित अब तक जो काम हुआ है, उसकी पूरी जानकारी हासिल की।
विदित रहे कि पुराने बस अड्डे की जगह में सिटी स्कवायर प्रोजेक्ट के टेंडर छोड़ने के बाद से ही विवाद चल रहा है। पार्षदों ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। पार्षद राकेश सरदाना की अगुवाई में पार्षदों ने जो सवाल उठाए थे, अधिकारी उनके बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले में एक जांच एडीसी द्वारा भी की जा रही है। वहीं कई पार्षदों ने पिछले सप्ताह इस मामले में सरकार से भी जांच की मांग की थी। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने पार्षद राकेश सरदाना के ब्यान दर्ज किए थे। सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार दोपहर को फिर कैथल पहुंची। नगर परिषद भवन में ईओ कार्यालय में टीम में शामिल अधिकारियों ने दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर सांय साढ़े पांच बजे तक सिटी स्कवॉयर प्रोजेक्ट के रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी हासिल की।
सूत्रों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने ईओ अशोक भारती, लेखा अधिकारी राजेंद्र सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ कई घंटों ईओ कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने सिटी स्कवॉयर प्रोजेक्ट के टेंडर छूटने, काम अलॉट होने, डीएनआईटी में मौजूद प्रावधान, निर्माण एजेंसी को जारी की गई पेमेंट आदि के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। टीम ने इतनी बारीकि से निरीक्षण किया कि दोपहर 1 बजे से लेकर सांय साढ़े पांच बजे तक यह प्रक्रिया जारी रही। टीम में शामिल अधिकारियों ने दौरे को लेकर कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर कर दी।
विज्ञापन
मौके का मुआयना किया
टीम के अधिकारियों ने सिटी स्कवॉयर प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने यहां हो चुके काम के बारे में जानकारी हासिल की। यहां तेजी से काम चल रहा है।
ईओ अशोक भारती ने इस जांच पर केवल इतना कहा कि यह सामान्य जांच प्रक्रिया है। अधिकारी आए और जानकारी लेकर चले गए।
वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता पार्षद राकेश सरदाना ने कहा कि उनसे पहले ही इस बारे में जानकारी ली जा चुकी है। शुक्रवार को किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया।