{"_id":"5bf6fceabdec22419d12b4cd","slug":"131542913258-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में सीएम की घोषणाओं पर हुए काम को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में सीएम की घोषणाओं पर हुए काम को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! गांव में घोषित योजनाओं पर काम की चाल है ढीली, एक भी नहीं हुई अब तक पूरी
मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में उनकी घोषणाओं पर हुए काम को देखने पहुंचे ओएसडी को ग्रामीणों ने सुनाई व्यथा
ओएसडी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, मार्च से पहले सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए
फोटो नंबर-17 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में वीरवार को सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह सीएम की घोषणाओं पर हुए विकास कार्यों की प्रगति जांचने पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक गांव में एक भी बड़ी योजना पूरी नहीं हुई है। योजनाओं पर काम की गति धीमी है। वहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी भी सुनवाई न होने की बात कही। जिस पर अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को सभी घोषणाओं के लिए डेडलाइन तय करते हुए मार्च से पहले काम पूरा करने के निर्देश जारी किए।
अमरेंद्र सिंह अधिकारियों के लाव-लश्कर के साथ गांव में पहुंचे। ग्राम सचिवालय में अधिकारियों के साथ सीएम की घोषणाओं पर प्रगति की रिपोर्ट ली। जिसमें एक-एक घोषणा पर चर्चा करते हुए उसे कब तक पूरा करेंगे, उस समय की जानकारी जुटाई। सीएम ने इस गांव में लगभग 70 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की हैं। जिनमें से 2 सड़क बनाने के काम पूरे हुए हैं। 5 विकास कार्यों पर कार्य जारी है, जबकि एक पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
गांव के लोगों ने कहा कि काम धीमा है : गांव वासी सेठपाल सहित कइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं, उनमें से अधिकतर पर काम तो हो रहा है, लेकिन आज तक एक भी बड़ी घोषणा पूरी नहीं हुई है। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्त हैं। जब उन्हें समय लगता है, तभी काम होता है, इसके बाद काम बंद हो जाता है। गांव में बड़े तालाब का जीर्णोद्धार होना था, उसमें खुदाई के बाद फिर से पानी भर गया है। अब ऐसी ही स्थिति में छह माह से यह पड़ा हुआ है। सेठपाल ने गांव की ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सुनवाई न होने की बात भी कही। जिस पर ओएसडी ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मैं पार्टी का नुमाइंदा हूं, मेरा पिछले दो वर्षाें से नहीं हो रहा कार्य : यहां एक कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर यहां पहुंचा था, जो सीएम विंडो में लगाई गई थी। जिस पर उससे फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर समझौता करवा दिया गया था। उस कार्यकर्ता ने ओएसडी को शिकायत दी कि मैं पार्टी का नुमाइंदा हूं, मेरा पिछले दो वर्षाें से एक कार्य करवाने के लिए शिकायत को लिए दर दर भटक रहा हूं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। जिस पर अमरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारी को कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए।
ये तय की गई डेडलाइन : क्योड़क से टीक तक सड़क का निर्माण फरवरी 2019
हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की चारदीवारी के बाद भवन का टेंडर जारी होगा
गांव में 4 पोंड सिस्टम का कार्य भी प्रगति पर है।
प्राचीन कोटि-कूट तीर्थ का जीर्णोद्धार भी 5 करोड़ रुपये से काम शीघ्र शुरू होगा।
गांव में सीवरेज प्रणाली के कार्य को मार्च 2019 तक शुरू कर दिया जाएगा।
ग्राम सचिवालय तथा क्योड़क से ग्योंग जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है।
बिजली अधिकारियों को 23 नवंबर से गांव में बिजली के नए खंभे लगाने का कार्य शुरू करें तथा आगामी 10 दिन में ट्रांसफार्मर की ट्रालियों की मरम्मत भी करवाएं।
सरपंच ने रखी मंडी व महिला महाविद्यालय की मांग : गांव के सरपंच बलकार सिंह ने महिला महाविद्यालय व अनाज मंडी के निर्माण की मांग रखी। जिस पर ओएसडी ने कहा किछ वे इस बारे में मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करेंगे तथा सरकार द्वारा उचित फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर डीसी धर्मबीर सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, राव सुरेंद्र, कैथल मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, शैली मुंजाल, सुरेश क्योड़क, संजय भारद्वाज, उमेश शर्मा, सुरेंद्र ढुल, प्रवीन सरदाना, गांव के सरपंच बलकार क्योड़क, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग के अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।