फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गांव क्योड़क में हुआ रात्रि प्रवास कार्यक्रम

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गांव क्योड़क में हुआ रात्रि प्रवास कार्यक्रम

Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गांव क्योड़क में हुआ रात्रि प्रवास कार्यक्रम
रात्रि प्रवास कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से गांव क्योडक़ में हुआ आयोजन
फोटो संख्या-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गोद लिए गांव क्योड़क में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें क्षेत्रीय प्रचार अमले व अधिकारियों द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ एक और सुधार कार्यक्रम के तहत बनाई गई लघु फिल्म से भी लोगों का ज्ञानवर्धन किया।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन क्योड़क स्थित बाबा गंगादास चौपाल में सोमवार को किया गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में कैथल मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश क्योड़क, क्योड़क मंडल के प्रधान कृष्ण ढुल, सुरेंद्र ढुल मौजूद रहे। अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि वर्ष 2014 में हुए चुनाव में केंद्र व प्रदेश सरकार में भारतीय जनता पार्टी को सरकार के गठन का जनादेश मिला। राजपाल तंवर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित की राजनीति की है। डीडीए डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से दैनिक जीवन के कार्यों से उत्पन्न तनाव दूर होता है। डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा ने मुख्यातिथि व ग्राम वासियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कैथल में अंत्योदय भवन स्थापित किया गया है, जहां पर एक छत के नीचे 18 विभागों की लगभग 200 योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जा रहा है। सरपंच बलकार आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नाटक निरीक्षक रामफल शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बलबीर शर्मा ने नए-नए कानून योजना तुरंत बना दिए तैयार तनै, क्वहारे हरियाणे में ठाठ लगा दिए बीजेपी सरकार तनै लोक गीत के माध्यम से विकास कार्यों व योजनाओं का बखान किया। जगदीश, बलवान, राजेंद्र, गोविंद शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एपीआरओ दिलबाग सिंह, राहुल शर्मा, सुभाष चंद, रवि कुमार, मनोज, जयपाल, मदन लाल, दलबीर सिंह, लाजपत के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed