फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पदमा सिटी मॉल में पांच युवकों ने किया हंगामा

पदमा सिटी मॉल में पांच युवकों ने किया हंगामा

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पदमा सिटी मॉल में पांच युवकों ने किया हंगामा
शराब पीकर पहुंचे फिल्म देखने, रोकने पर गार्ड के सिर पर फोड़ा गमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पद्मा सिटी मॉल में बुधवार दोपहर को नशे की हालत में फिल्म देखने के लिए आए पांच युवकों ने अंदर जाने से रोकने पर खूब हंगामा किया। इस दौरान गार्ड पर गमले से हमला कर दिया। वहीं दो अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर जांच आरंभ कर दी है। युवकों की मोटरसाइकिल नंबर पुलिस ने नोट कर ली है।
गार्ड सुनील कुमार, कर्मचारी गुरपाल व रवि कुमार ने बताया कि पांच युवक यहां फिल्म देखने के लिए आए थे। उन्होंने पहले फिल्म के लिए टिकट लिया। लेकिन वे नशे में थे। उन्होंने पांचों को कहा कि नशे की हालत में उन्हें अंदर नहीं जाने देंगे। टिकट लेकर राशि वापिस करने का नियम नहीं है। इसके बावजूद इन युवकों को उनकी टिकट की राशि वापिस दे दी। इसके बावजूद पांचों ने उनके साथ मारपीट की। गमला उठाकर गार्ड सुनील के सिर पर दे मारा। वहीं रवि व गुरपाल के साथ भी मारपीट की और वहां से बाइक पर फरार हो गए। इस दौरान गमले के टूटे हुए टुकड़े मॉल के फर्श पर बिखर गए। वहीं अचानक हुए घटनाक्रम के चलते हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी जसवंत सिंह पुलिस टीम के साथ पद्मा सिटी मॉल में पहुंचे। तब तक युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद गार्ड ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि युवक नशे में बताए गए हैं। उन्होंने जबरन घुसने का प्रयास किया। जब रोका गया तो झगड़ा हो गया। टिकट के पैसे वापस किए या नहीं यह तो नहीं पता। लेकिन युवक मौके से फरार हो गए थे। मामले की जांच की जा रही है। एक बाइक का नंबर पता चला है। उसे ट्रेस कर युवकों को काबू कर लिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल के मैनेजर ऋषिपाल ने बताया कि पांच युवक शराब पीकर फिल्म हॉल में घुसने का प्रयास कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने गार्ड सहित दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। गार्ड को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।


-पद्मा सिटी मॉल में पांच युवकों ने किया हंगामा, टिकट काट रहे कर्मचारी व गार्ड के साथ मारपीट कर फरार हुए पांचों युवक
-पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर ट्रेस कर युवकों की तलाश शुरू की

फोटो संख्या-1, 2 व 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed