फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद जिले में डेरा प्रेमियों ने किया हिंसा का तांडव

डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद जिले में डेरा प्रेमियों ने किया हिंसा का तांडव

Fri, 25 Aug 2017 08:15 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद जिले में डेरा प्रेमियों ने किया हिंसा का तांडव
कैथल में डेरा समर्थकों का तांडव
विज्ञापन

- तीन पुलिस कर्मचारियों सहित 8 घायल, एक पीजीआई रेफर

- टेलीफोन एक्सचेंज में खड़ी तीन गाड़ियों को किया आग के हवाले
- गुहला में तीन पेट्रोल पंपों पर लगाई आग, एक में तोड़फोड़
- कलायत में बिजली घर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय व रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ व आगजनी,
- राजौंद बिजली घर में भी तोड़फोड़, प्रशासन ने कई डेरा प्रेमियों को लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण का दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जिले में जमकर हिंसा की। जिले भर में कई जगह आगजनी व तोड़फोड़ की।
जिले में तीन पुलिस कर्मियों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक युवक को पीजीआई रेफर किया गया है। उसे पीठ में गोली लगी है। राजौंद में हुई झड़प में पुलिस कर्मचारी घायल हुए। इसके अलावा 4 अन्य घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। कैथल टेलीफोन एक्सचेंज में तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। गुहला में तीन पेट्रोल पंपों पर आग लगाई तो एक पर तोड़फोड़ की। वहीं कलायत में बिजली घर, रेलवे स्टेशन व पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ आग लगाने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी जगह से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। साथ ही कई डेरा प्रेमियों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर कैथल व कलायत शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन

करीब दो बजे डेरा प्रमुख पर फैसला आने के बाद शहर में तुरंत बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान डेरा प्रेमी डेरे के अंदर बैठक करते रहे। बारिश हलकी होते ही डेरे से मुंह पर कपड़ा बांध कर युवक व महिलाएं बस अड्डे की ओर निकल पड़े। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन करनाल रोड बाईपास चौक से उनकी ओर चल पड़ा। जिला अस्पताल के सामने प्रशासन का उनसे आमना-सामना हुआ। जहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान युवक अस्पताल व शहर की रिहायशी कालोनियों में जा घुसे। मौके एसपी सुमेर प्रताप सिंह व एडीसी शक्ति सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को नेतृत्व करते हुए उपद्रवियों का खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने जींद रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में खड़ी कारों में आग लगा दी। एसडीओ अरविंद ने बताया कि करीब पांच बजे से पहले कार्यालय में वीसी चल रही थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि नीचे आग लगा दी है। नीचे जाकर देखा तो उनकी खुद की कार, जेटीओ रविंद्र की कार व एक सरकारी गाड़ी में आग लगा दी गई। युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। बोतल के अंदर पेट्रोल लिए हुए थे। उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर पेट्रोल अंदर डालकर आग लगाई। यहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर डंडों से हमला कर दिया। करीब 3 मिनट में इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पेट्रोल में आग लगाकर एक्सचेंज में फेंकते हुए आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान शीशे तोड़ दिए गए और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
उधर, गांव टीक के रेलवे स्टेशन की ओर कुछ लोगों के कूच करने की सूचना पर प्रशासन ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

पीछा करती पुलिस पर की उपद्रवियों ने की फायरिंग, पुलिस ने भी चलाई गोलियां
गुहला-चीका (ब्यूरो)। यौन शोषण मामले में संत गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी से गुस्साए डेरा समर्थकों ने दो दर्जन मोटर साइकिलों पर सवार युवा डेरा समर्थकों ने सबसे पहले कैथल रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर आग लगा दी। इसके बाद वे इसी रोड पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लाठियों व गंडासियों से भारी तोड़ फोड़ की। उपद्रवी युवा उससे आगे 440 केवी बिजली घर को फूंकने के इरादे से बिजली घर परिसर में घुसे तो उनका पीछा करती पुलिस भी वहां पहुंच गई। डेरा प्रेमियों ने पुलिस पर फायर किए तो जवाब में पुलिस ने भी हवा में गोलियां चला दी। इस जद्दोजहद में पुलिस ने 6-7 डेरा प्रेमियों को काबू में कर लिया हालांकि उपद्रव मचाने निकले डेरा प्रेमियों की तादाद 30 से ज्यादा बताई गई थी। बाकी उपद्रवी इधर उधर भागने में सफल हो गए।

दो ग्रामीण पंपों पर भी आगजनी
बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी से खफा डेरा समर्थकों ने अरनौली एरिया के शहजादपुर पंप की एक डीजल मशीन फूंक दी। इसके अलावा सुलतानियां करतार पुर में भी डेरा समर्थकों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बम फेंके और भाग खड़े हुए। पुलिस ने तकरीबन डेढ़ दर्जन मोटर साइकिल पकड़ी हैं। पकड़े गए डेरा प्रेमियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

राजौंद में पुलिस व डेरा प्रेमियों में झड़प
- एक युवक को लगी गोली, चार अन्य घायल, नहीं हो पाई शिनाख्त
राजौंद (ब्यूरो)। राजौंद में डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद गांव कोटड़ा में बिजली घर को आग लगाने का प्रयास किया गया। जिसे रोकने के लिए तीन पुलिस कर्मचारियों ने डटकर मुकाबला किया। यहां दो दर्जन से अधिक हमलावर पुलिस कर्मचारियों को घायल कर राजौंद की ओर पहुंचे। जहां बिजली घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया और एक कार में आग लगा दी। यहां पुलिस व हमलावरों के बीच झड़प हुई। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घायल कर्मचारियों ने बताया कि करीब 16-17 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर युवक आए और कोटड़ा बिजली घर को जलाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने डटकर मुकाबला किया। इस दौरान उन पर तलवारों व अन्य धारधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल तीनों कर्मचारियों एएसआई सुरजीत सिंह, एएसआई जसबीर व एएसआई चैन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव किच्छाना निवासी संदीप कुमार की पीठ में गोली लगी है। यह गोली उसे किस हालात में और कहां लगी। यह जानकारी नहीं मिल पाई। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में चार अन्य युवक दाखिल करवाए गए। जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर राजौंद में करीब ढेड़ दर्जन युवकों ने बिजली घर में जमकर तोडफोड़ की। जिसकी सूचना मिलते ही राजौंद से भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों व पुलिस ने इन युवकों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में भी लिया है। राजौंद में स्थानीय लोगों का कहना है कि वे यहां माहौल खराब नहीं होने देंगे।

दोपहर बाद का घटनाक्रम
- कैथल शहर में टेलीफोन एक्सचेंज में तीन कारें जलाईं, एक बाइक क्षतिग्रस्त, तोड़फोड़।
- जिला अस्पताल के सामने पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, खदेड़ा, युवक तितर-बितर हुए।
- शहर में मीडिया कार्यालयों पर हमले की सूचना के बाद पुलिस ने करनाल रोड पर गश्त बढ़ाई।
- गुहला-चीका में तीन पेट्रोल पंपों पर आग लगाई, एक में तोड़फोड़, पुलिस पर फायरिंग भी की गई।
- राजौंद में तीन पुलिस कर्मचारियों पर तेज धार हथियार से हमला, तीनों घायल, बिजली घर कोटड़ा जलाने का प्रयास किया। राजौंद बिजली घर में तोड़फोड़
- कलायत में बिजली घर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय व रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ व आगजनी
- अन्य छिटपुट घटनाओं में 6 लोग घायल, जिला अस्पताल में दाखिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed