फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   21 एमएम बारिश से किसानों को राहत, शहरवासियों के लिए आफत

21 एमएम बारिश से किसानों को राहत, शहरवासियों के लिए आफत

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
21 एमएम बारिश से किसानों को राहत, शहरवासियों के लिए आफत
21 एमएम बारिश से किसानों को राहत, शहरवासियों के लिए आफत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करीब महीने भर से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। 21 एमएम बारिश से खेतों में पानी खड़ा हो गया। जिससे फसल में आगामी कई दिनों तक पानी खड़ा रखने में मदद मिलेगी। किसानों के लिए यह बारिश जहां राहत लेकर आई, वहीं शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। डीसी के दौरे के बावजूद शहर में मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए। नालों की सफाई न होने के कारण शहर में लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
जुलाई माह की शुरुआत में एक दिन की बारिश के बाद मंगलवार तक अच्छी बारिश न होने के कारण किसान आसमान में टकटकी लगाए हुए थे। किसान राजेंद्र कुमार ने कहा कि बादल आते और बिना बारिश के ही चले जाते। लेकिन मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई बारिश करीब साढ़े ग्यारह बजे तक जारी रही। यह लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से जिले में करीब 1 लाख 60 हजार हेक्टेयर में रोपी गई धान की फसल में बड़ा लाभ पहुंचा। हालांकि किसानों के मनमाफिक बारिश नहीं हुई। कई क्षेत्रों में खेतों में इससे भी कम पानी बरसा। लेकिन बारिश का पानी न मिलने के कारण फसल में बीमारी व पानी की खपत ज्यादा थी उसमें राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि इस समय बारिश काफी जरूरी है। मंगलवार को हुई बारिश से धान की फसल में कई तरह की समस्याएं खत्म होंगी। अभी और बारिश की आवश्यकता है।

शहर में जलभराव से हुई परेशानी
दो घंटे की बारिश में ही सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालियों की सफाई न होने के कारण सर्राफा बाजार में भी दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में अंबाला रोड, करनाल रोड, पिहोवा चौक के आस-पास का एरिया, पुराने अस्पताल के निकट निर्माणाधीन पुलिया के चलते पानी खड़ा हो गया। अंबाला रोड पर कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े पानी के चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर में हुडा सेक्टर 19 व 20 सेक्टरों में सड़कों पर कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। न्यू करनाल रोड, सिक्का मार्केट, पुल के नीचे का एरिया सहित रामनगर में बारिश का पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डीसी के दौरे के बावजूद नहीं बदले हालात : डीसी ने दो बार दौरा कर शहर में नालों व सीवर की साफ-सफाई के आदेश दिए थे। लेकिन यहां थोड़ी सी बारिश लोगों के लिए आफत बन जाती है। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है। डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि शहर में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां पानी खड़ा है। वहां सफाई के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

सीवन में हुई झमाझम बारिश, सब्जी की फसल में हो सकता है नुकसान
सीवन। मंगलवार को सीवन के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। यह बरसात किसानों के लिए खुशी लेकर आई। धान की फसल को इससे बहुत फायदा होगा। इसके साथ ही चारा की फसल को भी लाभ होगा। बेल वाली सब्जी की फसलों को इससे नुकसान हो सकता है। सीवन में सुबह ही घटा छाई हुई थी। पहले हल्की बरसात आरंभ हुई और उसके पश्चात झमाझम पानी बरसा। एक घंटा लगातार हुई बरसात ने चारों और पानी ही पानी कर दिया। यह बरसात धान के लिए सोने के रूप में है। इससे धान की फसल में पत्ता लपेट जैसी बीमारियां समाप्त होंगी। निकासी न होने के कारण बाबा नागा रोड, अस्पताल रोड, सौथा रोड, व राडा जोहड़ के पास में निचली बस्तियों में पानी जमा हो गया है। लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की निकासी न होने के कारण तालाब लबालब भर चुके हैं।


राजौंद में मिली गर्मी से राहत
राजौंद। पिछले कई दिनाें से उमस व गर्मी से जनता को मंगलवार सुबह से हुई बरसात व दिनभर चली बूंदाबांदी ने राहत दिलाई। इस बरसात से फसलाें को काफी फायदा होगा। बरसात से पूरा दिन मौसम खुशगवार बना रहा। किसानाें ने बताया कि यह थोड़ी सी बरसात भी उनकी फसलाें के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed