फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 farmers arrested for burning stubble, case against 18

Kaithal News: पराली जलाने पर 13 किसान गिरफ्तार ,18 पर केस

Mon, 21 Oct 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
13 farmers arrested for burning stubble, case against 18
कैथल। अब प्रशासन पराली जलाने पर सख्त हो गया है। प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने रविवार को 13 किसानों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुंडरी थाना क्षेत्र के चार, गुहला व चीका थाना क्षेत्र के पांच, ढांड थाना क्षेत्र के तीन और कैथल थाना क्षेत्र का एक किसान शामिल है। हालांकि इन किसानों को गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक जिले में 18 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें गुहला-चीका में छह और पूंडरी में छह व ढांड में तीन कैथल शहर में एक और सीवन में दो किसानों पर केस दर्ज किए गए। वहीं, प्रशासन ने अन्य किसानों की भी जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इसके अलावा रविवार को भी पराली जलाने के चार नए मामले सामने आए हैं।मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से रविवार को वायु प्रदूषण के स्तर व पराली जलाने की घटनाओं पर रोक के संबंध में डीसी व अन्य अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में किसानों को सीधा गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। वहीं, शनिवार रात तक जिले में पराली जलाने के अब तक 127 मामले आए हैं। वहीं अब तक कृषि विभाग के कुल 13 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा पराली जलाने के मामलों में अब तक जिले में दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। इसके अलावा 12 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

कैथल के कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबूराम ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के 127 मामले सामने आ चुके है। इनमें से 63 किसानों से दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 18 एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी वीरभान ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार उन्होंने संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज हुए हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर 13 किसानों की गिरफ्तारी की गई है।

वर्जन
जिले में किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाने के संबंध में गठित की गई कमेटियां निरंतर क्षेत्र में रहकर आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाएं और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पराली जलाने के मामलों में कृषि विभाग के कुल 13 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं और अब तक 12 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। इसके अलावा जिले में अब तक पराली जलाने के 127 मामले सामने आ चुके है। पराली जलाने के मामलों में अब तक जिले में दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है।
डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed