{"_id":"624765b641b1fb499c22d31c","slug":"13-cows-found-dead-due-to-poison-there-was-a-stir-in-fatehpur-area-kaithal-news-knl1036158132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में 13 गोवंश की सल्फास खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में 13 गोवंश की सल्फास खाने से मौत
विज्ञापन
गांव फतेहपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में पिछले दो दिनों में 13 मृत गोवंश मिले हैं। जानकारी मिलने पर गोरक्षा दल फतेहपुर-पूंडरी के सदस्यों ने सभी मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से दफनाकर मिट्टी दी। खास बात यह है कि गोवंश के पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब चरचा है कि आखिर गोवंश को जहर देकर किसने मार डाला? या फिर गोवंश ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया?
बता दें कि इससे पूर्व एक अप्रैल 2020 को भी गांव फतेहपुर में लगभग 13 गोवंश मृत मिले थे। गोरक्षा दल फतेहपुर-पूंडरी के सदस्यों ने सभी मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से दफनाकर मिट्टी दी थी। अब एकबार फिर घटना दोहराए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फतेहपुर पूंडरी गोरक्षा दल के प्रधान अमित सैनी और उप प्रधान रजत शर्मा ने बताया कि उन्हें पता चला कि फतेहपुर के बैरागी मोहल्ले के पास कई गोवंश मृत पड़े हैं और कई गोवंश जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य प्रताप राणा फरल, हरदीप जोगी, विशाल, मोनू, गौरव, कुणाल व ललित मौके पर पहुंचे और पाया कि 13 गाय व नंदी मृत पड़े हैं। शुरू में उन्होंने सोचा कि शायद गर्मी या अन्य किसी बीमारी के कारण गोवंश की मौत हुई होगी, लेकिन दो दिनों में इतनी बड़ी संख्या में गोवंश के मरने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने दो गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया। इसमें गोवंश की मौत का कारण सल्फास जहर को बताया जा रहा है। गोवंश के पेट में से सल्फास की थैली भी निकली हैं। उन्होंने सभी मृत गोवंश को जेसीबी की सहायता खुदाई कर मिट्टी दी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस चौकी पूंडरी में दी। गोरक्षा दल के सभी सदस्यों की मांग है कि गोवंश को जहर देने वाले अज्ञात का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है कि गोवंश की मौत जानबूझ कर जहर देने से हुई या अनजाने में कहीं से गोवंश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।