फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 councillors nominated in six municipal bodies, workers happy

Kaithal News: छह नगर निकायों में 13 पार्षद मनोनीत, कार्यकर्ताओं में खुशी

Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
13 councillors nominated in six municipal bodies, workers happy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/सीवन/पूंडरी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिले की एक नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में कुल 13 पार्षदों को मनोनीत कर दिया है। यह मनोयन काफी समय से लंबित था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई थी।

कैथल नगर परिषद में वार्ड 13 से उर्मिला, डीएवी कॉलोनी से बलदेव लौट और वार्ड 23 से स्वरूप सिंह को मनोनीत किया गया है।

कलायत नगर पालिका में प्रवीण कांसल और राजेश बैदी, राजौंद में राजेंद्र और मनीराम शर्मा को नामित किया गया है। चीका से सुरता राम और कुलदीप पांचाल, पूंडरी से सतपाल चुघ और अमित सैनी, तथा सीवन से सतीश मुंजाल और बलविंद्र जांगड़ा को पार्षद पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र धीमान ने बताया कि वीरवार को सभी नव मनोनीत पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक मिली इस राजनीतिक सौगात से नव मनोनीत पार्षदों के चेहरे खिल उठे हैं।

गौरतलब है कि कैथल, राजौंद और चीका की नगर पालिकाओं के कार्यकारिणी गठन को तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका था, लेकिन अब तक यहां मनोनीत पार्षद नहीं बनाए गए थे। वहीं, कलायत, पूंडरी और सीवन में 12 मार्च 2025 को प्रधान और पार्षदों का चुनाव संपन्न हुआ था।

इन निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ता लंबे समय से प्रयासरत थे और अब जाकर उन्हें सफलता मिली है।

पंडित मनीराम शर्मा राजौंद नगर पालिका के पार्षद नियुक्त ः राजौंद। राजौंद निवासी पंडित मनीराम शर्मा ने राजौंद नगर पालिका का पार्षद नियुक्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से मिलकर उनका धन्यवाद किया।


उन्होंने इसके लिए पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। मनी राम शर्मा भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इस दौरान भाजपा राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल व पूर्व राजौंद मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल राणा व मंडल महामंत्री लोकेश राणा ने पंडित मनी राम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed