फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12.46 lakh rupees duped in the name of sending to England

Kaithal News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 12.46 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
12.46 lakh rupees duped in the name of sending to England
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 12.46 लाख रुपये ठगने वाला आरोपी मोहाली निवासी मुकेश कुमार पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10वीं पास है और बेरोजगारी के चलते विदेश जाना चाहता था। उसका दोस्त तरुण शर्मा भी विदेश जाने की इच्छा रखता था।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में पंजाब के एक गांव में रिश्तेदारी के दौरान उसकी मुलाकात राजकुमार नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया। राजकुमार ने बाद में फोन पर संपर्क कर इंग्लैंड भेजने का भरोसा दिया और बताया कि उसका बेटा सुमित भी इस काम में शामिल है। दोनों दोस्तों ने एजेंट के झांसे में आकर प्रति व्यक्ति 12 लाख रुपये में विदेश जाने का सौदा तय कर लिया। नवंबर 2023 में आरोपी कैथल आकर उनके दस्तावेज ले गए। दिसंबर के बीच में आरोपियों ने उनसे कुल 12.46 लाख रुपये ले लिए। जनवरी 2024 में उन्हें इंग्लैंड का अधूरा वीजा स्टिकर भेजा गया और फ्लाइट की तारीख भी बताई गई। बाद में फ्लाइट कैंसिल होने का बहाना बनाकर नई टिकट भेज दी गई। जब पीड़ितों ने वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला इसके बाद उन्होंने अपने रुपये और दस्तावेज वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस गिरोह का मुख्य एजेंट मुकेश कुमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed