फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   122 students successful in level one of Super 100

Kaithal News: सुपर 100 के लेवल वन में 122 विद्यार्थी सफल

Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
122 students successful in level one of Super 100
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा सुपर 100 लेवल वन का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शमिल होने वाली वाले बच्चों में से कुल 122 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://haryanasuper100.com/ पर उपलब्ध है । विद्यार्थी अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।

गौरतलब है कि अभी सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा शेड्यूल पर कोई अपडेट नहीं आई है। ऐसे में देर से सुपर-100 लेवल-1 का परिणाम देरी से आने पर आगे का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसके चलते लेवल-2 की परीक्षा भी देरी से होने की आशंका है। पहले चरण में सुपर-100 की परीक्षा पांच फरवरी को जिले में अलग-अलग केंद्रों पर हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 परिसर में तीन दिवसीय लेवल-दो कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यशाला के प्रदर्शन के आधार पर राज्यभर से 400 मेधावी विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जिन्हें फिर कुरुक्षेत्र में स्थापित सुपर - 100 कैंपस में नीट व जे ई ई की कोचिंग लेने का अवसर प्राप्त होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी व सुपर 100 लेवल दो की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने बताया कि सुपर 100 कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक रामबाण है, जिसके माध्यम से हर वर्ग का विद्यार्थी अपने डाक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकता है।

यह है सुपर-100 योजना

हरियाणा सरकार की ओर से संचालित यह योजना राज्य के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करती है। सरकार की इस पहल के तहत हर वर्ष चुने गए छात्रों को कोचिंग, अध्ययन सामग्री और आवासीय सुविधाएं दी जाती हैं।


यह सरकार व विकल्प संस्थान का संयुक्त उपक्रम है। सन 2018 से पूरे हरियाणा में यह कार्यक्रम लागू है वर्तमान में सुपर-100 का कैंपस कुरुक्षेत्र में है। 2024 में इस योजना के तहत 62 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड और 90 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed