फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिल भरने की तिथि आ गई लेकिन विभाग द्वारा नहीं किया बिजली बिलों का वितरण, ग्रामीणों में रोष

बिल भरने की तिथि आ गई लेकिन विभाग द्वारा नहीं किया बिजली बिलों का वितरण, ग्रामीणों में रोष

Thu, 28 Mar 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिल भरने की तिथि आ गई लेकिन विभाग द्वारा नहीं किया बिजली बिलों का वितरण, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विभाग ने नहीं किया बिजली बिलों का वितरण, ग्रामीणों में रोष

ढांड। सरकार द्वारा घरेलू बिजली के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। लोग घरों में बिल पहुंचने का इंतजार कर रहे है ताकि समय रहते उनकी अदायगी की जा सके। लेकिन विभाग द्वारा ग्रामीणों को बिल बांटने की बजाए गांव चंदलाना में एक आटा चक्की मिल में डाल कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। समय पर ग्रामीणों को बिल नही मिलने के कारण वो उसे भरने से वंचित रह गए जिससे उन्हें अगले महीने जुर्माने के साथ अदा करना पड़ेगा। ग्रामीण महेंद्र पाल, सोनू, दिनेश कुमार, जिंद्र, कुलदीप कुमार, रमेश कुमार, राजबीर, साहिल, हरकेश, सुखविंद्र, सुनीता, कमेलश, राजरानी ने बताया कि घरेलू बिजली के बिल घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की बनती है। लेकिन विभाग द्वारा समय पर बिल नही पहुंचाए जा रहे है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जब इस बारे में विभाग के कार्यालय में जाकर पूछते है तो कर्मचारियों का हर बार एक ही जवाब होता है कि कंपनी को ठेका दिया हुआ है। नया ठेकेदार आया है अगले महीने से आपको समय पर घर ही बिल पहुंच जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें घर पर समय रहते बिल पहुंचाया जाए। साथ ही इस महीने का जो भी जुर्माना बनता है उसे विभाग स्वयं वहन करे या ठेकेदार से वसूल करे।

पूंडरी स्थित कार्यकारी अभियंता सोमवीर सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला आ चुका है। इसमें कंपनी ठेकेदार व विभाग दोनों की कहीं न कहीं लापरवाही सामने आई है। इसके लिए कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की जाती है कि जिन्हें बिल समय पर नही मिला है वो अपना बिल लेकर 30 व 31 तारीख शनिवार व रविवार को भी विभाग के कार्यालय में बिना जुर्माने के अपना बिल भर सकता है। जिसके लिए छुट्टी वाले दिन भी कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed