फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले दिन 1392 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा, जिला प्रशासन ने लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध

पहले दिन 1392 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा, जिला प्रशासन ने लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध

Sun, 06 Jan 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन 1392 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा, जिला प्रशासन ने लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध
पहले दिन 1392 परीक्षार्थियों ने दी एचटेट
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध, महिला परीक्षार्थियों को हुई नाक की नथली, कोके व अन्य आभूषण उतारने में परेशानी
लड़कों से रुमाल व कड़े भी बाहर निकलवाए, शहर में पहले दिन की परीक्षा बाद दोपहर तीन बजे शुरू हुई
फोटो नंबर-06 से 11 व 32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शनिवार को पहले दिन अध्यापक पात्रता के लिए बाद दोपहर परीक्षा ली गई। जिसमें विभिन्न जिलों से 1392 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। शहर के अंदर 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा अन्य केंद्र शहर के आउटर क्षेत्रों में शेष परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रंबधों के बीच पुरुष परीक्षार्थियों को इस बार रुमाल तक अंदर ले जाने तक की अनुमति तक नहीं दी गई। इसके साथ उनके हाथ में डाले हुए कड़ों को भी उतरवा दिया गया। वहीं महिला परीक्षार्थियों के कानों की बालियां, नाक से नथली व कोके, चुड़ियां व मंगलसूत्र को उतारने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। एक ओर जहां विवाहित महिलाएं परीक्षा दें रही थी। वहीं उनके साथ उनकी परीक्षा दिलवाने के लिए पहुंचे उनके पतियों को भी एक अलग से परीक्षा देनी पड़ी। जिसमें वे अपने बच्चों को संभालते हुए दिखाई दिए।
1392ने दी परीक्षा : डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एचटेट पीजीटी लेवल-3 की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सायं कालीन सत्र में 1548 परीक्षार्थियों में से 1392 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले उनकी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए : सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे व लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। लिखित परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो स्टेट की दुकानों पर रही विशेष नजर : कलायत के एसडीएम व परीक्षा के नोडल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर स्थित फोटो स्टेट की दुकानों पर विशेष नजर रखी गई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा टीजीटी लेवल-2 हेतू 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक एवं प्राइमरी टीचर लेवल-1 हेतु 6 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे से सायं साढ़े 5 बजे तक लिखित परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed