फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नई नीति के तहत चलाई गई बसों के रात्रि के सभी समय हुए बंद

नई नीति के तहत चलाई गई बसों के रात्रि के सभी समय हुए बंद

Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
नई नीति के तहत चलाई गई बसों के रात्रि के सभी समय हुए बंद
तीन महीने भी नहीं चली रोडवेज बसों की नाइट सर्विस
विज्ञापन

विभाग ने कहा- रात के समय यात्री नहीं होने के कारण बंद की सर्विस
फोटो नंबर-22 व 23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रात के समय में दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार व कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई सुविधा करीब तीन महीने तक भी सुचारु रूप से नहीं चल पाई है। रोडवेज की ओर से यात्रियों को रात्रि में यात्रा की सुविधा देने के उद्देश्य से रात के समय चार रूटों पर 19 बसों को चलाया गया। जो तीन महीने तक लगातार भी नहीं चल पाई है। रोडवेज द्वारा इस नाइट सर्विस को चलाने के फैसले के बाद यात्रियों को काफी राहत मिली थी। लेकिन अब बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
19 बसों में अब चल रही केवल पांच बसें : बता दें कि नाइट सर्विस के तहत कुल 19 बसें चलाई गई थी। जिसमें अब केवल सात बसें ही रात के समय चल रही है। जिसमें कैथल से कुरुक्षेत्र, कैथल से चीका, कैथल से करनाल, कैथल से जींद व रात 10 बजे कैथल से चंडीगढ़ जाने वाली बसें शामिल है। जबकि रोडवेज की ओर से नए ड्राइवर मिलने के बाद 19 मार्गों को चिह्नित किया गया था। इसमें रात के 10 बजे तक इन बसों की समय सारणी रखी गई थी।
विज्ञापन


नहीं मिलती बस सुविधा : यात्री अमन, सुल्तान, बलबीर व रुलदू राम ने बताया कि शाम छह बजे से लेकर रात के समय तक बसों की सर्विस काफी ढीली है। विभाग की ओर से रात के समय बसों को चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिली थी। लेकिन अधिकतर रूटों पर बसों की नाइट सर्विस बंद होने से अधिक परेशानी हो रही है। अधिकतर रूटों पर काम काज के लिए शहर में आने वाले लोग शाम को अपने घर की ओर वापस लौटते है। इस सर्विस से उन्हें काफी सहूलियत हुई थी। लेकिन अब कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल कैथल से चंडीगढ़, हिसार व दिल्ली की ओर से जाने वाली बसों को यात्रियों की कमी के चलते बंद किया गया है। अन्य रूटों पर नियमित रूप से बसें चलाई जा रही है।
रामकुमार, जीएम, रोडवेज कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed