फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन की खरीद-फरोख्त में 25 लाख की धोखाधड़ी

जमीन की खरीद-फरोख्त में 25 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जमीन की खरीद-फरोख्त में 25 लाख की धोखाधड़ी
जमीन की खरीद-फरोख्त में 25 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जमीन की खरीद-फरोख्त में एक व्यक्ति के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गांव सारन निवासी राममेहर ने बताया कि उसने 9 अप्रैल 2018 को कुलदीप कुमार निवासी गांव देवबन से 21 कनाल 3 मरले का सौदा 23 लाख 50000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था, जिसकी एवज में उसने 25 लाख रुपये बतौर बयाना तहसील कैथल में लिखवाकर एवं नोटरी से टेस्ट करवा कर किया था। उसने 25 लाख रुपये कुलदीप कुमार व उसके साथ सलिंदर कुमार को तहसील कैंपस कैथल में दे रहा था, लेकिन इतनी बड़ी राशि उन्होंने यहां लेने से इंकार कर दिया और कहा उनके पास स्कूटी है रास्ते में कोई भी हादसा हो सकता है। यह राशि घर पहुंचा दें।
इसके बाद वह अपनी गाड़ी में संदीप कुमार, बलराज सिंह निवासी गांव देवबन के साथ कुलदीप कुमार के घर पहुंचे, वहां पर उसकी मां रामरति, पत्नी अन्नू, कुलदीप कुमार, सलिन्दर कुमार मौजूद थे। वहां पर हमने 25 लाख रुपये उनके घर के बेड पर बैठकर गिनवा दिए। बाकि राशि 9 सितंबर 2018 जमीन की रजिस्ट्री के वक्त अदा करनी थी। उसने बयाने के 3 माह के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति से पता लगा कि उक्त जमीन का सौदा 6 व्यक्तियों ने जालसाजी के तहत 12 मई 2018 को तहसील कैंपस कैथल में ही 23 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से विक्रम निवासी वेस्ट रामनगर सोनीपत से सौदा किया और बतौर बयाना 15 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। इस बयाने के 2 दिन बाद 14 मई 2018 को उक्त जमीन का सौदा 6 व्यक्तियों ने जालसाजी के तहत किसी तीसरी पार्टी को 22.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कर दिया है। इस मामले का पता लगने के बाद उसने एक पंचायत गांव तितरम में देवबन, तितरम, सिसला के मौजिज व्यक्तियों के साथ की। जिसमें आरोपियों ने उनके पैसे 4 दिन बाद दिए जाने कबूल किए। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुलदीप कुमार, रामरती, अन्नू, सलिंद्र कुमार, पवन कुमार निवासी गांव देवबन व मलखान सिंह निवासी गांव सिसला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed