फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहीद राजेश पूनिया पंचतत्व में विलीन, हजारों की भीड़ उमड़ी अंतिम यात्रा में

शहीद राजेश पूनिया पंचतत्व में विलीन, हजारों की भीड़ उमड़ी अंतिम यात्रा में

Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहीद राजेश पूनिया पंचतत्व में विलीन, हजारों की भीड़ उमड़ी अंतिम यात्रा में
शहीद सैनिक राजेश को मां ने माथा चूमकर दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

शहीद राजेश पूनिया पंचतत्व में विलीन, हजारों की भीड़ उमड़ी अंतिम यात्रा में
मंत्री कृष्ण पंवार ने की परिवार से एक सदस्य को नौकरी और सरकार की ओर से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। लद्दाख के दुर्गम इलाके में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राइफलमैन राजेश पूनिया का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई के बाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शहीद के भाई रामफल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव में हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने नमन किया। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री कृष्ण पंवार पहुंचे। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने सहित 50 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया। शहीद की मां ने अपने लाल के माथे को चूमकर अंतिम विदाई दी।
6 राज राइफल के शहीद राजेश कुमार का पार्थिव शरीर शाम को करीब पांच बजे गांव में पहुंचा। वहां पिहोवा से भागल तक रास्ते में गांवों के लोगों ने तिरंगे लेकर शहीद को नमन किया। काफिला जैसे ही गांव भागल में पहुंचा तो शहीद राजेश पूनिया अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों के साथ ट्रक में ताबूत में पहुंचे राजेश के पार्थिव शरीर को नमन करने के लिए यहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गांव की गलियों, घरों की छतों के ऊपर खड़े होकर शहीद की अंतिम यात्रा के दर्शन करते दिखाई दिए। राजेश अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच राजेश का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस अवसर पर सेना की टुकड़ी ने गॉर्ड ऑफर ऑनर दिया। साथ ही सेना की ओर से मातमी धुन बजाई गई।
विज्ञापन


मां ने माथा चूम कर दी लाल को अंतिम विदाई
शहीद राजेश कुमार की माता कृष्णा देवी ने जीवटता का परिचय देते हुए अपने लाल का माथा चूमकर अंतिम विदाई दी और कहा कि उन्हें अपने बेटे की देश पर शहादत के लिए गर्व है। वह अपने दूसरे बेटे को भी देश सेवा के लिए सेना में भेजने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री कृष्ण पंवार ने गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, डीसी सुनीता वर्मा, एसपी आस्था मोदी, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने शहीद की माता कृष्णा देवी और पिता श्री भाग सिंह पुनिया को सांत्वना देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने शहीद के परिवार को हरियाणा सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। शहीद के परिजनों में भाई रामफल, ताऊ अजमेर सिंह, बलबीर सिंह, बीरा, मियां सिंह ने भी शहादत पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि राजेश कुमार ने देश सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

18 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात था राजेश : जम्मू एवं कश्मीर के द्रास व कारगिल के बीच स्थित काकसर स्थान पर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात थे। शहीद राजेश कुमार 18 अगस्त को मौसम खराब होने की वजह से पैर फिसलकर गिरने से शहीद हो गए थे। नियंत्रण रेखा के समीप ड्यूटी पर तैनात सैनिक की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है।

मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, धर्मपाल डागर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दिल्लु राम बाजीगर, उपमंडलाधीश संजय कुमार, नायब सूबेदार भूप सिंह, मांगे राम जिंदल, ईश्वर सीड़ा सहित भागल गांव तथा आसपास के गांवों के हजारों व्यञ्चित शहीद राजेश कुमार के संस्कार में शामिल हुए तथा उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
31 से 34, 40, 41, 42, 44 व 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed