फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अज्ञात डंफर चालक ने तोड़े बिजली के खंभे

अज्ञात डंफर चालक ने तोड़े बिजली के खंभे

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात डंफर चालक ने तोड़े बिजली के खंभे
अज्ञात डंफर चालक ने तोड़े बिजली के खंभे, लोगों को हुई परेशानियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। शनिवार की रात को अज्ञात वाहन ने जाखौली व नरवल में एक दर्जन बिजली के पोल तोड़ दिए। जिससे कई गांव की बिजली प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना निगम को दी। निगम के जेई ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया व कुछ जगह पर बिजली व्यवस्था शुरू की। निगम के कनिष्ठ अभियंता हरदेव सिंह ने बताया कि शनिवार की रात एक डंपर चालक ने पहले गांव नरवल में चार खंभे तोड़ दिए और उसके बाद जाखौली की 11 के वी लाइन के 8 खंभे तोड़ दिए। जिससे माजरा वन माजरा टू, जाखौली गांव व खेतों की बिजली बंद हो गई। साथ ही इससे निगम को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना गांव के लोगों ने सुबह जब उन्हें दी तो उन्होंने गांव में जाकर देखा की बिजली के पोल जमीन पर गिरे हुए थे बिजली व्यवस्था ठप थी। उन्होंने गांव के कुछ बिजली तो शुरू करवा दी लेकिन जाखौली के कुछ हिस्सों व खेतों की बिजली शुरू नही हो पाई। उन्होंने बताया कि गांव नरवल के 4 खंभे व जाखौली में 8 खंभे तोड़ दिए है। इससे निगम को 1 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अज्ञात डंफर चालक पोल तोड़ता हुआ रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। जेई ने बताया कि डंफर चालक के विरुद्ध थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।


फोटो संख्या-37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed