फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन के रखरखाव में मिली अनियमिताएं

आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन के रखरखाव में मिली अनियमिताएं

Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन के रखरखाव में मिली अनियमिताएं
आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन के रखरखाव में मिली अनियमितताएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। एसडीएम सुरेंद्र पाल ने शुक्रवार को गांव भागल, सींह, भूसला, कल्लरमाजरा, बदसूई, डंडोता में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, गांव की साफ सफाई, स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए तैयार किए गए खाने को स्वयं चखकर चैक किया। स्कूल के मीडे मिल की व्यवस्था व साफ सफाई की जहां उन्होंने सराहना की वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिया जाने वाला राशन साफ सुथरा नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सुपरवाईजर नवजीत कौर व सरपंचों को निर्देश दिए कि वह भी समय-समय पर आंगवाड़ी के भोजनालय की व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण के दौरान गांव भूसला का उप-स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया।

एसडीएम ने विद्यालय के अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए आने वाले राशन को तैयार करने से पहले अच्छी तरह चैक करें, यदि राशन की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी है तो तुरन्त प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ राशन प्राप्त करना और उसे सुरक्षित वातावरण में पकवाना संबंधित अध्यापक वं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मिड-डे-मील और आंगनवाड़ी में दिए जाने वाले भोजन के सुरक्षित भंडारण के लिए सभी विद्यालयों और आगंनवाड़ी केन्द्रों को टैकिंया उपलब्ध करवाई गई है और यह अनाज टंकियों में ही रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


एसडीएम गुहला ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
फोटो संख्या-37 व 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed