{"_id":"59aeee504f1c1ba2078b47fd","slug":"121504636496-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली डा. राधाकृष्ण के जन्म दिवस को जिले भर में शिक्षक दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में भव्य आयोजन किए गए। बच्चों ने अपने अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार दिए। साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें नमन किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित हुई। बच्चों ने समाज निर्माण के लिए शिक्षक की भूमिका को नाटक, नृत्य, भाषण तथा कविताओं द्वारा प्रस्तुत कर अपनी आदर भावना को व्यक्त किया। स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल ने अध्यापकों की हर उपलब्धि में उनके द्वारा बताए गए मार्ग की विशेष भूमिका का जिक्र किया। मुख्याध्यापिका जसप्रीत मित्तल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र को अपना कर एक अच्छे नागरिक बनने की प्ररेणा दी। प्रधानाचार्य सजी जैक्ब ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
जाट शाईनिंग स्टार स्कूल में कार्यक्रम : जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जेएस चहल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच का संचालन आठवीं कक्षा की छात्रा कृति ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, फैंसी ड्रेस व भाषण प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापिका जू पुनिया व अध्यापक सतबीर चहल द्वारा निभाई गई। शिक्षण संस्थान के प्रधान रणबीर फौजी ढुल, कुलदीप व संदीप छौत ने सभी विद्यार्थियों व सभी संस्थान के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
ओमप्रभा जैन स्कूल में कार्यक्रम : ओमप्रभा जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, डांस व नाटक से सभी का मन मोह लिया। जिसमें लांयस क्लब के सदस्य अनिल व अशोक बंसल व स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान जगदीश बहादूर खुरानिया, उपप्रधान श्याम बहादूर खुरानिया व अभय भसीन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य लक्ष्मी जिंदल ने सभी बच्चों व स्कूल सदस्यों को बधाई दी।
आरोही मॉडल स्कूल में अध्यापकों का सम्मान
भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा कलायत के सभी प्राध्यापकों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिषद द्वारा यह निर्णय आरोही मॉडल स्कूल की प्रत्येक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के चलते लिया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने सभी प्रध्यापकों को फूल मालाएं पहनाई तथा शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर गुरु-शिष्य संबंधों की मधुरता एवं गरिमा को प्रतिष्ठित किया। डा. राजेंद्र ठकराल ने अपने वक्तव्य में गुरु शिष्य के पवित्र संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रधान हरीश चावला ने सभी परिषद सदस्यों का परिचय करवाया व प्रधानाचार्य डा. अश्विनी कुमार मंगला, सभी प्रध्यापकों का धन्यवाद किया तथा बच्चों का स्वागत किया। इस अवसर पर परिषद की ओर से श्री जय पाल गुप्ता सचिव, तिलक राज अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुभाष चावला, अश्विनी अग्रवाल, बृज बाला अग्रवाल महिला सचिव, आशा ठुकराल, रूबी जिंदल, प्राध्यापिका रशिमा ग्रोवर, राज रानी, मधु बाला, गीतू गुप्ता, जितेन्द्र राठौड़, बच्चे व सभी स्कूल सदस्य मौजूद रहे।
एसएस बाल सदन में हुआ कार्यक्रम
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अपने अध्यापकों को फूल माला व गुलदस्ता देकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि भूषण गर्ग, राजरानी गर्ग, अशोक आर्य, आरती गोयल, जगदीश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, नरेश गर्ग, योगिता गर्ग, श्रेया गर्ग, सपना सिंगला, कुसुम लत्ता, ओमनाथ चट्ठा, तृप्ता शर्मा, तम्मना कैरो, सुमन ठाकुर, रिंकी शर्मा, अंकिता, पूजा रानी, परमिन्द्र कौर, रेनू सैनी, रिंकी नोकवाल, मोनिका सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद थे।
इंडस स्कूल में हुआ आयोजन : इंडस पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे शिक्षक दिवस मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरू शिष्य की महिमा को दर्शाया। बच्चों ने गीत व भाषण के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य तनु पुनिया ने डा सर्वपल्ली राधा कृष्ण के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।
राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन
राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। लेखन व भाषण प्रस्तुत कर बच्चों ने गुरु व शिष्य की महिमा को दर्शाया। प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरू का दर्जा बहुत ऊंचा होता है। गुरू के बिना हम आगे नही बढ़ सकते। प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी।
आर्य हाईस्कल में इनरव्हील क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस
इनरव्हील क्लब ने आर्य हाई स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें निंबध लेखन, स्लोगन लिखना, जैसी अन्य प्रतियोगिताएं शामिल थी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनु ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सालिनी सिक्का, अशिमा मेहता, बबीता गर्ग, प्रिंयका, रीतू, रिद्धि, रीतू, रंजना सहित अन्य मौजूद रहे।
आरकेएसडी सांध्य कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज सांध्य सत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांध्य सत्र प्रभारी डा. हरेन्द्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भाषण, कविता व गायन का आयोजन किया गया। मंच का संचालन एमकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी बबलू ने किया। इस अवसर पर दीक्षा, रचना शर्मा, केशव वर्मा, प्रीति शर्मा, निष्ठा चौधरी, शुभम गर्ग, सलोनी, मानसी व नितिन गर्ग इत्यादि मौजूद रहे। प्राध्यापकों में मोहित बिंदलिश, श्वेता गर्ग, डा. मनोज बंसल, अंकित गर्ग, इत्यादि मौजूद रहे। आईजी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल के निदेर्शन में अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्कूल की उप प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रधान जेबी खुरानियां ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में एक विशेष असेंबली लगाई गई। जिसमें सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने एक लघु-नाटिका के माध्यम से अध्यापक के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत गर्ग, नीना धीमान, नीतू संगला, नैंसी शर्मा, पिंकी नैन, सुनीता शर्मा, ज्योति मित्तल, रीतू गर्ग, रुचिका दुआ, ममता शर्मा, सुनीता गर्ग, ऊमा अग्रवाल, विनीता ग्रोवर, शिवानी गर्ग, गीता गौतम, तनिशा गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रधान रवि सिंघल ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उपप्रधान महेंद्र पाल गर्ग, जनरल सेक्रेटरी विकास सिंगला, कोषाध्यक्ष जगदीश राय सिंगला, एग्जीक्यूटिव मैम्बर मीनल सिंगला, डा नीता ग्रोवर, महावीर, नरेश सैनी, नरेश कुमार, शानू, अर्चना, अबदेश, रजनी, सीमा, भावना, बंता राम उपस्थित रहे।
एचसीटीएम में दी अध्यापक वर्ग को शुभकामनाएं : एचसीटीएम टैक्नीकल कैंपस में मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एचसीटीएम प्रबंधक निदेशक ईजी जीके सेठी निदेशक डा डीपी गुप्ता एडमिन आफिसर सुमित सेठी समन्वयक विनोना सेठी और विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
सीवन में हुआ कार्यक्रम
सीवन। गांव कांगथली के माता गुजरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने अनेक कार्यक्रम पेश किए। छोटे बच्चों ने लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ, दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंच संचालन कोमलप्रीत कौर व रहतदीप कौर ने किया। प्रधानाचार्य राजेश मुंजाल, ओम प्रकाश शर्मा, आशा शर्मा, ने पुरस्कार वितरित किए।
पूंडरी के बीपीआर में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सीमा शर्मा, मुख्याध्यापिका एकता शर्मा के अतिरिक्त शिक्षक वर्ग व विद्यार्थी वर्ग भी मौजूद रहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में तनवी ने अपने विचारों के माध्यम से पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला उसके बाद वैष्णवी, कुसुम, अंशिका, यश्वी, खुशी, वंशिका, वैभव व मयंक ने कविता के माध्यम से अपने भावों व विचारों को व्यक्त किया।