फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 more students found corona infected

गांव खरकां के राजकीय स्कूल में कोरोना संक्रमित मिले बच्चों की संख्या हुई 37

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
12 more students found corona infected
गांव खरकां के सरकारी स्कूल में दूसरे दिन भी 12 विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब स्कूल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इससे पहले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के पांच शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे पहले 155 विद्यार्थियों की कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से 25 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बाद में 162 बच्चों की जांच की गई तो उनमें से भी 12 संक्रमित मिले हैं। आगामी आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया गया है। सोमवार को स्कूल में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों की जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। पहले खरकां गांव के स्कूल में विद्यार्थियों की कोरोना जांच करवाई जाएगी। उसके बाद जरूरत पड़ी तो अन्य स्कूलों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को मिले 22 संक्रमित-
जिले में सोमवार को 22 कोरोना संक्रमित केस पाए गए, जबकि 10 लोग महामारी को मात देकर ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 119 हो गए। जिले में अब तक कुल 4075 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं, जिनमें से 3901 रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

358 को लगी पहली डोज
सोमवार को 358 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जबकि दूसरी डोज 152 लोगों ने लगवाई। अस्पताल में 9 हजार 200 टीके इस समय स्टॉक में उपलब्ध हैं। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। विभाग की टीमें अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को टीके लगा रही हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। पात्र व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed