फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   योजना बनाकर बुजुर्ग से 75 हजार 600 रुपये ठगे

योजना बनाकर बुजुर्ग से 75 हजार 600 रुपये ठगे

Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
योजना बनाकर बुजुर्ग से 75 हजार 600 रुपये ठगे
कैथल। जनकपुरी कालोनी में एक बुजुर्ग से तीन व्यक्तियों ने योजना बनाकर 75 हजार 600 रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में खरादिया मोहल्ला निवासी बुजुर्ग मदन मोहन ने बताया कि वह दोपहर को दुकान पर जा रहा था। इसी समय रास्ते में एक स्कूटी सवार ने उससे शिव मंदिर का पता पूछा तो उसने कहा कि यहां पर कोई शिव मंदिर नहीं है। इस पर बुजुर्ग से कहा कि उसे बीपीएल की स्लिप बांटनी है, जिसमें बच्चों व बुजुर्गों के ईनाम निकलेंगे। मदन मोहन ने बताया कि तभी एक युवा खिलाड़ी आया और उसने पर्ची ली तो उसके 100 रुपये निकले। इसके बाद युवक ने उसे 2 पर्ची दे दी। उसने उसे कहा कि उसे इन पर्चियों का क्या करना है, लेकिन वह बोला कि सही रास्ता बताने के लिए वह ये पचयां दे रहा है। एक पर्ची खाली निकली और दूसरी में 100 रुपये। युवक ने उसे 100 रुपये देने चाहे, लेकिन उसने उसे मना कर दिया। इसके बाद तीसरा व्यक्ति आ गया और वह भी पर्ची लेने लगा, तभी उसका फोन आ गया। उसने अपनी जेब से मोबाइल के साथ 75600 रुपये निकाल लिए। जब वह फोन सुन रहा था तो इतने में ही स्कूटी वाला युवक उसके हाथ से पैसे ले गया। मदन मोहन ने बताया कि उसने स्कूटी सवार व्यक्ति का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह एक गिरोह हो सकता है, जो राहगिरों को अपने जाल में फंसाकर लूटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed