फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी देने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी देने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 31 Jan 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी देने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी देने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को लघु सचिवालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले असंख्य शहीदों को महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीसी धर्मबीर सिह, एडीसी सतबीर कुंडू, एसपी वसीम अकरम, एसडीएम कमलप्रीत कौर, जगदीप व संजय कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में डीसी ने युवा पीढ़ी को आह्वान करते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करें। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ज्ञात व अज्ञात असंख्य शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में हर नागरिक अपना पूरा योगदान दें। श्रद्धांजलि सभा में पुलिस की टीम द्वारा मातमी धुन बजाकर इन शहीदों को सलामी दी गई। इसके बाद फायर बिग्रेड द्वारा बजाए गए सायरन के साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण करके शहीदों के बलिदान को याद किया। डीसी ने ने कहा कि हर वर्ष महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर संपूर्ण कृतज्ञ राष्ट्र स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की कुर्बानियों को याद करता है तथा संपूर्ण राष्ट्र इन शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिला वासी मिलकर कार्य करें व भाईचारे को बढ़ावा दें। युवा पीढी स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed