{"_id":"5c100ab8bdec2212d12b1cd5","slug":"11544555192-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में रसूलपुर के स्कूल में तीन अध्यापक पाए गए अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में रसूलपुर के स्कूल में तीन अध्यापक पाए गए अनुपस्थित
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अध्यापकों के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश
- बीईओ के औचक निरीक्षण में रसूलपुर के स्कूल में तीन टीचर मिलने अनुपस्थित, मांगा गया स्पष्टीकरण
फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। हरियाणा शिक्षा विभाग की योजना एकेडमिक मॉनिटरिंग के तहत खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा ने खंड सीवन के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्र एवं अध्यापक उपस्थिति, मिड डे मील, अध्यापक डायरी, मासिक परीक्षा रजिस्टर की गहनता से जांच की गई।
सर्वप्रथम राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिरोजपुर में निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए और प्रात:कालीन सभा बड़ी तल्लीनता के साथ करवाई जा रही थी। इसके उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रसूलपुर गामड़ी में एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी सदरां में सभी अध्यापक उपस्थित मिले और सुचारू रूप से अपनी कक्षा लिए हुए थे। राजकीय माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में तीन अध्यापक संजीव कुमार मौलिक मुख्याध्यापक, बलदेव सिंह संस्कृत अध्यापक, जसबीर सिंह अंग्रेजी अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उपरोक्त सभी अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ-साथ स्पष्टीकरण मांगते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। निरीक्षण में राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिरोजपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रसूलपुर गामड़ी व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी सदरां का रिकार्ड ठीक पाया गया।