फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस की भूमिका सकारात्मक या नकारात्मक विषय पर करवाई डिबेट

पुलिस की भूमिका सकारात्मक या नकारात्मक विषय पर करवाई डिबेट

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की भूमिका सकारात्मक या नकारात्मक विषय पर करवाई डिबेट
पुलिस की भूमिका सकारात्मक या नकारात्मक विषय पर करवाई डिबेट
विज्ञापन

फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस लाईन स्थित कांफ्रेस हाल में सोमवार को मानव अधिकार के संरक्षण में पुलिस की भूमिका सकारात्मक या नकारात्मक विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला करनाल, पानीपत व कैथल पुलिस सहित करनाल रेंज के चुनिंदा पुलिस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी वसीम अकरम कर रहे थे, जबकि डिबेट दौरान नोडल अधिकारी डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार व डीएसपी कैथल कृष्ण कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर एसपी वसीम अकरम ने कहा कि मानव अधिकारों का प्रयोग जन भलाई के लिए होना चाहिए, तथा जनता के साथ दिए बगैर आमजन के मानव अधिकारों की पुलिस समुचित रुप से रक्षा नहीं कर सकेगी। स्वतंत्र जज की भूमिका निभा रहे आरकेएसडी कालेज के लैक्चरर डा चंद्रभान सैनी, ओम व रामगोपाल द्वारा डिबेट उपरांत कैथल पुलिस की क्राइम अगेंस्ट वूमैन अधिकारी लेडी सबइंस्पैक्टर रेखारानी प्रथम, जिला पानीपत पुलिस की लेडी सब इंस्पेक्टर किरण व थाना कुंजपुरा जिला करनाल पुलिस के सबइंस्पेक्टर श्रीकांत संयुक्त रुप से द्वितिय तथा पानीपत पुलिस की लेडी कांस्टेबल रेखा द्वारा तृतीय स्थान हासिल किया गया, जो इसी विषय पर मधुबन जिला करनाल में होने वाली राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने कहा कि मानव अधिकारी आमजन से जुड़ा अति महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषय है, जिस पर नागरीको व पुलिस अधिकारियों को समुचित ज्ञान होने के अतिरिक्त इस विषय पर समय-समय पर सामुहिक चर्चा करते रहना चाहिए। उन्होनें कहा कि पुलिस द्वारा ड्यूटी दौरान की गई निष्ठ कार्रवाई कई बार आम जनता के मानव अधिकारी का हनन हो सकती है, परंतु पुलिस दृष्टिकोण से हनन नहीं हुआ, लेकिन निसंदेह तौर पर पुलिस द्वारा आज शासक भूमिका की अवधारण बदलने में सफलता प्राप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed