{"_id":"5adcd1244f1c1b64098b5f07","slug":"11524420900-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन बेखबर
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौल में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन बेखबर
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल में बंदरों के आतंक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। आए दिन बंदरों के झुंड ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी इस बारे में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण लोगों में भारी रोष है। ग्रामीण राम मेहर, शकीनपाल, जगदीश, सुरेंद्र, बाबू राम आदि ने बताया कि कई माह से गांव में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बंदर न केवल उन पर हमला कर काट लेते हैं, अपितु सामान उठा ले जाते हैं। बंदर झुंड के रूप में छतों पर बैठे रहते हैं। हालत ऐसे हैं कि बंदर घरों में घुस जाते हैं तथा व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। खासकर बच्चों का गली से निकलना मुश्किल है। गांव में बंदरों ने जीना मुहाल कर रखा है। पिछले दिनों बंदर एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके हैं।
गांव के लोग बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
बंदरों के आतंक से परेशान राम मेहर कौल ने बताया कि शनिवार की सायं बंदरों ने उसके साथी शकीन पाल पर हमला बोल उन्हें काट लिया। जिससे शकीन पाल को बंदरों ने काफी घायल कर दी। अभी भी घायल शकीन पाल अस्पताल में उपचाराधीन है।