{"_id":"59496af84f1c1bbc468b482d","slug":"11497983736-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीडन की घटनाओं के विरोध में विभिन्न दलित संगठन उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित उत्पीडन की घटनाओं के विरोध में विभिन्न दलित संगठन उतरे सड़कों पर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उरे दलित संगठन , दलित उत्पीड़न की घटनाओं का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सहारनपुर, बालू, पतरेहड़ी और बुढ़ाखेड़ा में दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को विभिन्न दलित संगठनों ने प्रदर्शन किया। सबसे पहले प्रदर्शकारी जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी ने मांगों का ज्ञापन लेकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में दलित नौजवान सभा, नौजवान भारत सभा, अखिल भारतीय जाति विरोधी मंच, डा. बीआर अंबेडकर युवा संगठन, बहुजन संघर्ष दल, जन संघर्ष मंच हरियाणा सहित अन्य संगठन मौजूद रहे। प्रदर्शन की अध्यक्षता जन संघर्ष मंच के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह गौतम ने की। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार दलित समाज के लोगों पर लगातार अत्याचार करवा रही है। जिससे दलित समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बालू में एक मई को गांव के सरपंच व अन्य 80 लोगों ने दलित बस्ती के लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक केवल चार लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। सरपंच को अभी तक भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया। गुजरात के ऊना की घटना हो या सहारनपुर में दलित समुदाय पर भयंकर अत्याचारों की घटना हुई है। किसी भी घटनाओं पर कार्रवाई नहीं की गई।
दलित नौजवान सभा के जिला प्रधान कर्मबीर सिंह ने कहा कि बालू के सरपंच व अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई बार डीसी से मिल चुके है। लेकिन 50 दिन के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। लेकिन पुलिस के कर्मचारियों के साथ मिल कर दलित समाज के लोगों पर चोरी का झूठा केस दर्ज करवा रहे है। घायल लोगों को मुआवजा देने, आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ धारा 307 जोड़ने व जांच अधिकारी को बदलने की मांग की। इस अवसर पर श्रमजीवी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव सोमनाथ, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष करनैल सिंह, मनरेगा के जिला सचिव कमलेश कुमारी, सुदेश कुमारी, दलित बेरोजगार एकता सेवा समिति से अमरजीत, नौजवान भारत सभा से राजेश कुमारा, शिव कुमार, संदीप, रति राम, शमशेर, नवीन कुमार, सुमित, कर्मबीर सिंह, अजय कुमार, अमन कुमार, सुषमा सहित अन्य मौजूद रहे।