फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कोरम पूरा नही होने से ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक दोबारा स्थगित

कोरम पूरा नही होने से ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक दोबारा स्थगित

Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नही होने से ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक दोबारा स्थगित
कोरम पूरा न होने से ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक दोबारा स्थगित
विज्ञापन

प्रधान ने भाजपा नेता की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांवों के विकास को लेकर फरवरी माह के बाद ब्लाक समिति सदस्यों की बैठक नहीं हो पाई है। ब्लॉक समिति के प्रधान परमवीर रामगढ़ ने भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य हों।
ब्लॉक समिति के प्रधान परमवीर रामगढ़, संजीव चौशाला, रामचंद्र शिमला, बात्ता सदस्य प्रतिनिधि अरुण राणा, बालू समिति सदस्य प्रतिनिधि देवी दयाल ने कहा कि भाजपा नेता राजनीति के तहत समिति सदस्यों में लगातार फूट पैदा कर रहे हैं और समिति सदस्यों को दो गुटों में बांट रखा है। वे भाजपा के निष्ठावान सिपाही हैं तथा सरकार की नीति अनुसार वे ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देना चाहते हैं। लेकिन भाजपा नेता द्वारा पार्षदों को बहकाकर उन्हें प्रधानगी से हटाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप पूरी तरह निराधार, समिति सदस्यों का आपस का मनमुटाव : भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि ब्लॉक समिति प्रधान व समिति सदस्यों द्वारा लगाए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। समिति सदस्यों का आपसी मनमुटाव है। समिति सदस्य ही आपसी तालमेल से विकास कार्य करते हैं तथा उनका समिति सदस्यों के कार्य में कोई लेना देना नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ रोजी ने बताया कि ग्रामीण विकास को लेकर मंगलवार को ब्लॉक समिति सदस्यों की मीटिंग को लेकर सूचना दी गई थी। लेकिन बैठक में कुल 22 ब्लॉक समिति सदस्यों में से प्रधान सहित केवल 5 सदस्य मौजूद रहे। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed