फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट दे, पहनकर ड्राईविंग करने का लिया वचन

रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट दे, पहनकर ड्राईविंग करने का लिया वचन

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट दे, पहनकर ड्राईविंग करने का लिया वचन
रक्षाबंधन पर भाई को हेलमेट दे, पहनकर ड्राइविंग करने का लिया वचन
विज्ञापन

जीवन रक्षक दल की अनूठी पहल, बहनों ने भाईयों से की अपील
फोटो नंबर-54
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को हेलमेट देकर उनसे ड्राइविंग करते समय इससे पहनने का वचन लेकर अनूठी पहल की है। यह पहल शहर के खुराना रोड स्थित सुभाष नगर में बहनों ने जीवन रक्षक दल के आह्वान पर की है। वहीं ऐसा करने वाली महिलाओं का कहना है कि हेलमेट के अभाव के कारण कई बहनें अपने भाई की कलाई पर उम्र भर राखी नहीं बांध सकती। हेलमेट के अभाव के कारण कोई बहना अपने भाई को राखी बांधने से वंचित न रहे ऐसी परंपरा इसलिए चलाना जरूरी है।

जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू शर्मा डोहर ने बताया कि एक मां को उसके बेटे और बहन को हर रोज शाम के समय काफी इंतजार रहता है कि वो घर कब लौटकर आएगा। लेकिन हेलमेट न पहनने के कारण दुर्भाग्यवश कई बार हादसा होने पर जान तक चली जाती है। ऐसे में जीवन रक्षक दल ने राखी के पावन अवसर पर बहनों द्वारा भाइयों को हेलमेट दे इसे पहनने का वचन लिया। जिस पर सभी भाईयों ने बहनों को वचन देते हुए कहा कि वे हमेशा दो पहिया वाहन चलाते समय अपने सिर पर रखेंगे। इस मौके नरेंद्र शर्मा, हैप्पी, जितेंद्र, गोलू आर्यन, बलवान, विक्की, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बहनों ने दिया हेलमेट : शिमला देवी, महिंद्रो देवी, दिव्या, सोनिया, नीरू, गीतू, स्वाति और पल्लवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed