फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मां की ईच्छा थी बेटा हेलीकॉप्टर में ब्याहने जाए...

मां की ईच्छा थी बेटा हेलीकॉप्टर में ब्याहने जाए...

Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मां की ईच्छा थी बेटा हेलीकॉप्टर में ब्याहने जाए...
दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बरटा से सुरेश कुमार पुत्र रामस्वरूप अपनी दुल्हन लेने के लिए हेलीकाप्टर से गांव छौत पहुंचा। जहां गांव छौत में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मां की इच्छा पर दिल्ली से 6 घंटे के लिए बुक करवाए उड़नखटोले को देखने के लिए पहले गांव बरटा तो बाद में गांव छौत में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सबसे छोटे बेटे को अनोखे ढंग से ब्याहने की तमन्ना पूरी होने पर मां ने जहां भगवान का शुक्रिया अदा किया तो दूल्हे ने कहा कि मेरी मां खुश हो गई तो भगवान खुश हो गए।
गांव बरटा के जमींदार परिवार में तीन भाइयों के लाडले भाई सुरेश ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि उसका ब्याह धूमधाम से हो कि दुनिया देखती रह जाए। मां के साथ-साथ तीनों भाइयों, भतीजे महावीर, दीपक व भांजे प्रदीप ने फैसला लिया और दिल्ली से हेलीकॉप्टर बुक करवा लिया। जो सुबह करीब दस बजे गांव बरटा में पहुंचा। जहां से वह अपनी बहन कृष्णा, भतीजे मनदीप, भाई पवन के साथ 4 सीटर हेलीकॉप्टर में सवार होकर गांव छौत महज 5 मिनट में पहुंच गया। वे करीब 15 मिनट तक हवा में रहे। चूंकि हेलीकॉप्टर 6 घंटे के लिए बुक था तो विवाह की सारी रस्म पूरी करने के बाद लगभग साढ़े तीन बजे वे वापस बरटा के लिए उड़े। मां अपनी दुल्हन को हलीकॉप्टर में आई देख फूले नहीं समाईं। उनकी अनोखे ढंग से ब्याह करने की तमन्ना पूरी हो गई। जिससे पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन

वहीं एमबीए पास दुल्हन कीर्ति भी अपने सपनों के राजकुमार के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचने पर फूले नहीं समां रही थीं। वापसी में हेलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन के अलावा छौत से दुल्हन के भाई विकास, भांजा हरजीत भी सवार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छौत में हेलीकॉप्टर व दूल्हे को देखने उमड़ी भीड़ : गांव छौत में हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हे व उनके उड़नखटोले को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन से बाकायदा अनुमति लेकर हेलीपैड बनवाया गया था। जहां सभी आवश्यक तैयारियां थीं। उड़नखटोले में सवार दूल्हे ने उतरने से पहले हेलीकॉप्टर में गांव के चक्कर लगाए तो पूरे गांव को पता चल गया कि बारात पहुंच गई है।

5 मिनट में दिल्ली से बरटा का सफर :-हेलीकॉप्टर को दिल्ली से बुक किया गया था। जो दिल्ली से वाया भिवानी होकर पहुंचा। करीब 45 मिनट का समय बरटा पहुंचने में लगा। लेकिन गांव बरटा से छौत पहुंचने में महज 5 मिनट का समय लगा। दोनों गांवों के ऊपर लगाए गए चक्कर के बीच लगभग 15 मिनट तक दूल्हा-दुल्हन हवा में रहे।

4 लाख रुपये आया खर्च:-गांव बरटा से बड़े जमींदार सुरेश कुमार की बारात की सवारी पर लगभग 4 लाख रुपये का खर्च आया। सुरेश के भतीजे महावीर ने बताया कि इस अनोखे ब्याह को लेकर पूरे गांव में चर्चा बनी रही। दुल्हन के चाचा एडवोकेट प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति एमबीए पास है। उसके विवाह को लेकर पूरे परिवार में उत्साह है। उनके बड़े भाई वेदप्रकाश गांव में अच्छे जमींदार हैं। दूल्हे की कुछ अलग करने की तमन्ना के बीच वह हेलीकॉप्टर से आया तो सभी को खुशी हुई।


मां की इच्छा थी, बेटा हेलीकॉप्टर में जाए शादी के लिए
गांव बरटा से कैथल के गांव छौत में पहुंची सुरेश की बारात

फोटो संख्या-32 व 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed