{"_id":"6a7397b8003ee5f8f00a7390","slug":"110-cm-window-complaints-pending-explanation-sought-from-eo-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153296-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम विंडो की 110 शिकायतें लंबित, ईओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम विंडो की 110 शिकायतें लंबित, ईओ से मांगा जवाब
Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
डीएमसी कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने सीएम विंडो की शिकायतों में देरी पर ईओ को जमकर फटकार लगाई। वहीं बैठक से नदारद रहने पर एक्सईएन को भी फोन पर जमकर लताड़ा।
डीएमसी नगर परिषद में चल रहे विकास कार्यों की अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक ले रहे थे। जब पता चला कि सीएम विंडो पर 110 शिकायतें लंबित हैं तो वह ईओ संदीप सोलंकी पर बरस पड़े और लापरवाही का कारण पूछा। इसके बारे में ईओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीएमसी ने तुंरत प्रभाव से सभी शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकारी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएमसी ने उन्हें फोन कर कड़ी फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार करने की अंतिम चेतावनी दी। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करेगा, उसे तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।