फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 accused apprehended in 11 liquor smuggling cases; *lahan* and liquor seized.

Kaithal News: शराब तस्करी के 11 मामलों में 11 आरोपी काबू, लाहन और शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
11 accused apprehended in 11 liquor smuggling cases; *lahan* and liquor seized.
कैथल। शराब तस्करी के अलग-अलग 11 मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 180 लीटर लाहन और 193.25 बोतल अवैध शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने डेरा किशन सिंह खरकां निवासी मुखत्यार सिंह के पशुबाड़े से 180 लीटर लाहन बरामद किया। दूसरे मामले में धनेठा निवासी धर्मपाल सिंह से 10 बोतल हथकढ़ी शराब पकड़ी। तीसरे मामले में नानकपुरी कॉलोनी में यश की दुकान से 16 बोतल देशी शराब बरामद की।
विज्ञापन

चौथे मामले में प्योदा निवासी ज्ञानी राम से 16 बोतल देशी शराब पकड़ी। पांचवें मामले में बाकल निवासी विकास से 21.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। छठे मामले में पुलिस ने भाणा निवासी महीपाल की दुकान के पीछे से 13 बोतल ठेका देशी शराब पकड़ी।
विज्ञापन

सातवें मामले में गुलियाना निवासी जयप्रकाश से 22 बोतल, आठवें मामले में फतेहपुर निवासी आदित्य उर्फ आदि से 38.5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। नौवें मामले में पुलिस ने चरणा राम से 18.5 बोतल शराब पकड़ी। 10वें मामले में नरेश की दुकान से 24 बोतल अंग्रेजी शराब और 11वें मामले में सजुमा निवासी अनिल कुमार से 14 बोतल देशी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में 21 मामले, 20 आरोपी काबू
पुलिस के अनुसार दो दिन के विशेष अभियान में अब तक 21 मामलों में 20 आरोपियों को काबू किया गया है। इनके कब्जे से 360 लीटर लाहन और 619.50 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed