फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   102 infected including deputy CMO, 330 active patients

डिप्टी सीएमओ समेत 102 संक्रमित, 330 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
102 infected including deputy CMO, 330 active patients
102 infected including deputy CMO, 330 active patients - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। वीरवार को कोरोना के एक ही दिन में रिकॉर्ड 102 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित होने वालों में तीन लैब टेक्नीशियन और एक डिप्टी सीएमओ भी शामिल हैं। इस कारण जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है। डीसी ने जिलावासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि वीरवार को कोरोना संक्रमण के 102 केस सामने आए है, जबकि आठ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 330 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 308 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नौ मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, दो मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल, एक मरीज जीएमसी चंडीगढ़ में, दो मरीज का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ में पांच मरीजों, सिग्नस अस्पताल में एक, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित होने वालों में तीन लैब टेक्नीशियन और एक डिप्टी सीएमओ भी शामिल हैं। जिले में तीन चिकित्सक पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा गुहला से एक एसएमओ भी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमजन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालन करें। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि जिले में 11 हजार 602 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 923 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9845 व्यक्तियों में से 9536 ठीक हो चुके हैं। जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं और अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले मेें अब तक 14 लाख 74 हजार 347 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 63 हजार 665 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 9 हजार 497 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 1185 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 4432 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed