{"_id":"5cd5bcfdbdec2207664952bf","slug":"101557511421-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से मचा जिले में कोहराम, 30 जगह लगी आग, कम पड़ गई दमकल गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से मचा जिले में कोहराम, 30 जगह लगी आग, कम पड़ गई दमकल गाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शुक्रवार सांय आई आंधी में जिले में करीब 30 जगह से अधिक जगहों पर लगी आग से कोहराम मच गया। गांव रोहेडिय़ां व सलेमपुर महदूद में आग आबादी में घुस गई। जिसे मुश्किल से काबू पाया गया। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक गांवों में आग के कारण तूड़े के कूप सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए जब जिले में मौजूद 6 दमकल गाडिय़ां कम पड़ गई तो एसपी ने दंगों में पानी के बौच्छार करके काबू पाने वाला वज्र वाहन भी आग पर काबू पाने के लिए राजौंद रवाना कर दिया। हालांकि रात्रि करीब 8 बजे आई हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली और विकराल रुप धारण करती जा रही आग पर काबू पाया जा सका।
शुक्रवार सांय अचानक आए मौसम में परिवर्तन के बाद तेज अंधड़ शुरू हो गया। जिस कारण जिले भर में अनेकों जगह आग लग गई। एक ही समय में 7 बजे के बाद गांव डीग, बंदराना, बरसाना, चंदाना, सिल्लाखेड़ा, डोगर पट्टी, बात्ता, भैणी माजरा, रोहेडिय़ां, सलेमपुर महदूद, रोहेड़ा, पट्टी चौधरी, दूब्बल, नई अनाज मंडी कैथल, जाखौली, सिणद, शिमला, पोलड़, सजूमा, तारागढ़, किच्छाना, भूना, खरौदी, कौलेखां, राजौंद, मटौर व हजवाना में आग की सूचना देने के लिए दमकल कार्यालय में फोन की घंटियां घनघनानें लगीं। इस दौरान कर्मचारियों ने कैथल मुख्यालय में मौजूद 2, गुहला-चीका, कलायत, राजौंद, पूंडरी में मौजूद 1-1 दमकल गाड़ी को नजदीकी प्रभावित इलाकों में रवाना कर दिया। इस बीच दमकल कार्यालय में करीब 2 घंटे तक फोन घनघनाते रहे। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने कुरुक्षेत्र सहित आस-पास के जिलों से भी दमकल की गाडिय़ां मंगवाई। रात्रि करीब 8 बजे के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
गांव रोहेडिय़ां में आग आबादी में जा घुसी। जहां गांव वासी पवन कुमार के घर में आग लग गई। इसके साथ ही यह खुशी राम व फग्गू के घर के निकट पहुंच गई। दमकल की गाड़ी की मदद से यहां आग पर काबू पाया गया। खेतों में कूप व अन्य नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ढांड। गांव सलेमपुर महदूद में खेतों में आग लगने से तूड़ी के सैकड़ों कूप जल गई। वहीं दो घरों व एक धर्मशाला में आग लग गई। कैथल व पिहोवा से आई दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयंकर भी कि सलेमपुर महदूद व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद भी काबू में नहीं सकी। ग्रामीणों ने बताया कि यह आग गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा से आई थी। आगजनी की सूचना पाकर दो घंटे के बाद नायब तहसीलदार सुभाषचंद अधिकारियों के दल के साथ मौके पर पहुंचे अैर स्थिति को देखा। गांव में जितना पानी था, वह आग बुझाने के लिए प्रयोग कर लिया गया। रात्रि 8 बजे गांव में पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया। कैथल से पहुंची गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में पिहोवा से एक गाड़ी आई, उसकी मदद से आग बुझी। गांव में तेजा राम व एक अन्य का मकान व धर्मशाला में भी आग लगी है। गांव वासी कांशी, भजन, राजू व सत्ता ने कहा कि आग के कारण नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
कलायत। गांव शिमला में दूसरे दिन भी खेतों में आग का कहर जारी रहा। शुक्रवार को लगी आग में गांव शिमला के खेतों में लगी आग से 6 तूड़ी के कूप, 15 ट्राली खुली तूड़ी व 10 एकड़ में खड़े फाने जल गए। जोगा सिंह ने बताया कि वे लोग अपने खेत में तैयार की गई तूड़ी के कूप बांध रहे थे कि अचानक आग खेतों में बढ़ती हुई नजर आई। जब तक अग्नि शमन की गाड़ी मौका पर पहुंचती तब तक जोगा सिंह के 5 कूप, रविदत्त का एक कूप, सुनील कुमार की 15 ट्राली तैयार की गई तूड़ी व एक अन्य किसान के 10 एकड़ में खड़े फाने जल कर राख हो गए। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी ने बहुत ही मुश्किल से जलते भूसे पर काबू पाया।
राजौंद। आग ने जमकर मचाया तांडव। गांव रोहेड़ा, किच्छाना, जाखौली, खेड़ी राय वाली के खेतों में लगी आग से जहां किसानों के तूड़ी बनाने के लिए बचे फानों में आग लग गई। वहीं कई किसानों के कूप जलकर राख हो गए। गांव रोहेड़ा के रामकला पुत्र रामस्वरूप के तीन तूडी के कूप जलकर राख हो गए। वहीं गांव जाखौली, किच्छाना, रायवाली खेड़ी, तारागढ़ के खेतों में आग लगने से किसानों के कूप व फाने जलकर राख हो गए। गांव रोहेड़ा में किठाना चौंकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
एसपी ने भेजा वज्र वाहन
जिले में एक साथ लगी कई जगह आग के बाद एसपी वसीम अकरम को जब पता चला कि दमकल की गाड़ियां कम पड़ गई हैं तो उन्होंने दंगों में पानी की बौच्छार करने वाले वज्र वाहन को राजौंद व आस-पास के गांवों में आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि बारिश के चलते काफी राहत मिली और कई जगह लगी आग पर काबू पाया जा सका।