फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर में 10 हजार परिवारों को मिलेगी पीएनजी गैस

शहर में 10 हजार परिवारों को मिलेगी पीएनजी गैस

Sat, 09 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर में 10 हजार परिवारों को मिलेगी पीएनजी गैस
शहर में 10 हजार परिवारों को मिलेगी पीएनजी गैस
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर जिला में खुलेंगे 27 सीएनजी पंप, पंप की परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम
शहर में गैस पाइपलाइन डालने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, डीसी ने किया शुभारंभ
फोटो नंबर-05 व 06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को शहर में 10 हजार परिवारों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की गैस पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत की। जिसके लिए शहर में गैस पाइपलाइन डाली जाएगी। प्राकृतिक गैस पर्यावरण के साथ-साथ महिलाओं के लिए लाभकारी है। इस गैस से महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। प्राकृतिक गैस (पी.एन.जी.) की सप्लाई के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही 27 सीएनजी पंप खुलेंगे।
डीसी शुक्रवार को कोयल टूरिस्ट रिजॉर्ट में सिटी गैस परियोजना के निष्पादन घोषणा कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैथल में इस प्रोजेक्ट को करना हर्ष का विषय है। सिटी गैस परियोजना के पूरा होने से शहर के लोगों को विशेष कर गृहणियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। प्राकृतिक गैस पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। शहर को हरा-भरा तथा प्रदूषण रहित रखना हम सबका कर्तव्य है। हमें अपने आसपास के परिवेश में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएं। आज के परिवेश में प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इस मौके पर डीसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

आईजीएल के प्रबंध निदेशक ईएस रंगनाथन ने बताया कि पाइप लाइन की मदद से गृहणियों तक पहुंचाया जाएगा और यह पूरी तरह से सुरक्षित ईंधन है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड द्वारा स्वीकृति के बाद जिले में कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी। आईजीएल द्वारा इससे पूर्व दिल्ली, गौतमबुद्घ नगर, गाजियाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सीएनजी तथा पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सतपाल गर्ग ने कहा कि कैथल में इस योजना से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह प्राकृतिक गैस सुरक्षा के साथ-साथ किफायती भी है और पर्यावरण के अनुकूल भी है।

पेट्रोल से 50, डीजल से 45 व एलपीजी से 20 प्रतिशत पड़ेगा सस्ता : कंपनी के जनरल मैनेजर शिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएनजी व पीएनजी पंपों के निर्माण के बाद यह सीएनजी लोगों को पेट्रोल से 50, डीजल से 45 व एलपीजी से 20 प्रतिशत सस्ती पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed