फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   504 विद्यार्थियों को मिली डिग्री तो खिल उठे चेहरे

504 विद्यार्थियों को मिली डिग्री तो खिल उठे चेहरे

Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
504 विद्यार्थियों को मिली डिग्री तो खिल उठे चेहरे
डिग्री मिली तो खिल उठे 504 विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरके जैन ने बांटी स्नातक व स्नाकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां
कामयाबी एक योजना है, एक निर्णय है, जो उचित समय पर लेना चाहिए-जैन
फोटो संख्या-1, 16 व 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सत्र 2017-18 के 19वें दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार जैन ने 504 पूर्व विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इसमें प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, उप-प्राचार्य डॉ. एसबी मेहला ने मुख्यातिथि का साथ दिया। आरवीएस एवं कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट व अन्य अतिथिगण भी इस अवसर पर मौजूद थे।
विद्यार्थियों को डिग्री मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। वहीं इस आयोजन में भाग लेकर पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं। जस्टिस राकेश कुमार जैन ने विद्यार्थियों को कामयाब होने के लिए टिप्स दिए। उनके अनुसार कामयाबी एक योजना है, एक निर्णय है जिसे उचित समय पर लेना चाहिए। छात्र को कठिन मेहनत के साथ- साथ स्मार्ट कार्य करने वाला होना चाहिए। उनके अनुसार सभी को अपने गुणों और दोषों को नोट के रूप में लिखना चाहिए तथा निर्भिकता से माता-पिता और अपने गुरुजनों से राय मांगनी चाहिए। कालेज प्रांगण में पहुंचने पर कालेज प्रबंधक समिति एवं राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, राष्ट्रीय विधा समिति के उपाध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला, पंकज बंसल सचिव कालेज प्रबंधक समिति एवं राष्ट्रीय विद्या समिति, कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय विद्या समिति सुनील चौधरी तथा प्रबंधक समिति के उप-प्रधान नरेश शोरेवाला, श्याम बंसल कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधान अनिल शारेवाला, नवनीत गोयल अधिवक्ता एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने मुख्यातिथि जस्टिस राकेश कुमार जैन का पुष्प गुच्छों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

साकेत मंगल एडवोकेट ने सम्मान पत्र पढ़कर मुख्यातिथि जस्टिस राकेश कुमार का स्वागत किया। दोपहर के सत्र में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलों एवं एनसीसी के उत्कृष्ट 180 छात्रों को पुरस्कार दिये गये। 25 वर्ष पूरा करने पर डॉ. राजबीर पाराशर, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अनिल नरूला को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा राकेश गुप्ता एवं रामनवल को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गीत, हरियाणवी नृत्य एवं हरियाणवी स्किट का आयोजन भी किया गया। जिले के सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक, न्यायाधीश अमित शर्मा और मधुलिका के अलावा डॉ. महेन्द्र शाह, पूर्व छात्र संघ के प्रधान भी उपस्थित थे। अधिवक्ता महेश मंगल एवं आरकेएसडी कालेज की सहयोगी संस्थाओं की प्रबंधक समिति सदस्य व प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरेंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। कालेज के प्रधान श्री साकेत मंगल एडवोकेट ने सम्पूर्ण टीचिंग एवं नान टीचिंग स्टाफ को कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों को सहजता से अंजाम देने के लिये विशेष धन्यवाद दिया। मंच संचालन का कार्य स्टाफ सचिव डॉ. अनील जिंदल, प्रो. शिल्पी अग्रवाल, प्रो. रचना सरदाना, प्रो. पूजा गुप्ता ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed