फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खुद चुनाव ना लड़कर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बसपा उम्मीदवारों के लिए करुंगा प्रचार-सांसद राजकुमार

खुद चुनाव ना लड़कर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बसपा उम्मीदवारों के लिए करुंगा प्रचार-सांसद राजकुमार

Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
खुद चुनाव ना लड़कर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बसपा उम्मीदवारों के लिए करुंगा प्रचार-सांसद राजकुमार
खुद नहीं लड़ूंगा चुनाव, बसपा व लोसपा प्रत्याशियों के लिए करूंगा प्रचार : राजकुमार सैनी
विज्ञापन

- कहीं ओबीसी वोटर नाराज न हो जाए, इसलिए पार्टी नहीं निकाल रही
- लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में कहा- मैं खुद कभी का छोड़ चुका हूं पार्टी
फोटो संख्या-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी ने एलान किया है कि वे विधानसभा व लोकसभा चुनाव में खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को काफी समय पहले छोड़ चुके हैं। भाजपा उन्हें इसलिए पार्टी से नहीं निकाल रही कि कहीं ओबीसी वोट बैंक नाराज न हो जाए।
उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा की सरकार ओबीसी की वोट के बलबूते बनी थीं। लेकिन सरकार ने ओबीसी समाज को निराश ही किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा जनसंख्या के अनुपात में 100 प्रतिशत आरक्षण देती है तो उन्हें चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है। न वापसी करने की जरूरत और न इलेक्शन में जाने की जरूरत। अगर कोई भी पार्टी, नोट ऑनली बीजेपी जनसंख्या के अनुपात में 100 प्रतिशत आरक्षण कर दें तो पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका हक मिल जाएगा और उनकी यह जीत होगी। क्योंकि आज स्थिति यह है कि 75 प्रतिशत लोगों का हक केवल 25 प्रतिशत में सीमित कर दिया है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार के आंकड़े हैं कि किसी भी जाति की जनसंख्या 10 प्रतिशत से अधिक नहीं है। सांसद ने आंकड़े दिखाते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है कि एक जाति के 10 प्रतिशत लोगों के पास ही 50 से 55 प्रतिशत सरकारी नौकरियां हैं। सांसद ने कहा कि चोर दरवाजे (राज्यसभा) से घुसने वाले आज मंत्री नहीं बन पाते, जबकि वे पंच तक नहीं बन सकते। अगर देश में असल में प्रजातंत्र लाना है तो राज्यसभा को खत्म करना होगा और जनता द्वारा चुने हुए लोगों को देश की कमान सौंपनी चाहिए। राजकुमार सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र की सीट से उम्मीदवार का नाम भी लगभग तय कर लिया गया, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
फोटो नंबर-31
कलायत। सांसद राजकुमार सैनी ने कलायत के संत रविदास भवन में बसपा व लोसपा कार्यकर्ताओं की साझा बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का स्वरूप राजनीतिक दलों ने विकृत कर दिया है। जिसके चलते सुनियोजित ढंग से पात्रों को उनके हकों से वंचित किया गया। सैनी ने कहा कि विधानसभा में 55 सीटों पर लोसपा व 35 सीटों पर बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह से लोकसभा में 2 सीटों पर लोसपा व 8 सीटों पर बसपा के प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed