फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

नगर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sat, 16 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
नगर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी
नगर पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने दिया समर्थन
फोटो संख्या-57
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पूर्व पार्षदों ने शुक्रवार को भी दूसरे दिन परिषद भवन में धरना दिया और अधिकारियों व चेयरपर्सन के प्रति रोष जताया। शुक्रवार को हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने इस धरने का समर्थन किया और कहा कि वे पार्षदों की आवाज को आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। शुक्रवार को धरने में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति, राकेश सरदाना, ज्योति सैनी, कुलदीप सैनी, निशा गर्ग, प्रवीन उर्फ काला सांघन, मनोनित पार्षद बृज मोहन, रमेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, वरुण जैन ने भाग लिया। पार्षदों ने कहा कि 5-5 बार करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के टेंडर रद्द किए जा रहे हैं। भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बार-बार टेंडर स्थगित करके आचार संहिता का इंतजार हो रहा है। ताकि विकास कार्य शुरू ही ना हों। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
मित्तल ने दिया समर्थन:-शुक्रवार को हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने भी इस धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्षदों की आवाज को आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहाकि पिछले सप्ताह उन्हें 140 कर्मचारियों ने हटाए जाने के विरोध में जो ज्ञापन दिया था। उसे मंत्री कविता जैन को दे दिया है। प्रयास किया जा रहा है कि इन कर्मचारियों को फिर से रख लिया जाए। इसके अलावा जो खामियां मिली थीं, उसके बारे में भी आला अधिकारियों को बता दिया गया है। इन अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया जाता है, यदि कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस ने की राकेश सरदाना से पूछताछ:-वीरवार को सीएम फ्लाईंग के बाद शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने पार्षद राकेश सरदाना से सिटी स्कवॉयर मामले की जानकारी हासिल की। करीब आधे घंटे तक विजिलेंस के डीएसपी स्तर के अधिकारी ने सिटी स्कवॉयर मामले की जानकारी हासिल की। संभावनाएं हैं कि अब इस मामले में अपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed