फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जींद उप-चुनाव में भाजपा की जीत व सुरजेवाला की हार का मनाया भाजपा नेताओं ने जश्र

जींद उप-चुनाव में भाजपा की जीत व सुरजेवाला की हार का मनाया भाजपा नेताओं ने जश्र

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जींद उप-चुनाव में भाजपा की जीत व सुरजेवाला की हार का मनाया भाजपा नेताओं ने जश्र
जींद उप-चुनाव : भाजपा नेताओं ने अपनी जीत व सुरजेवाला की हार का मनाया जश्न
विज्ञापन

- जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए भाजपा के जिले के सभी प्रमुख नेता
फोटो संख्या-17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की जींद उप-चुनाव में हुई जीत व कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला की हार के बाद सेक्टर 19 में स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक भाई लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन अरुण सर्राफ, चेयरमैन राजपाल तंवर, सुरेश गर्ग नौच, संजय भारद्वाज, शैली मुंजाल, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, महिला जिला प्रभारी ज्योति सैनी, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, प्रवीण सरदाना, प्रयागराज बालू, महिला नेत्री संगीता, श्रवण क्योड़क, गुरजंट सिंह, प्रवीण प्रजापति, सुशीला शर्मा, पार्षद गोपाल सैनी, अशोक भारती, देव राणा, कृष्ण सैनी एडवोकेट, श्याम लाल कल्याण, सुभाष शर्मा, शक्ति सौदा, जिला प्रवक्ता राजरमन दीक्षित, संदीप गोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता पहुंचे। उन्होंने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार की नीतियों की जीत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व की जीत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। कैथल से कांग्रेस के बड़े नेता की हार से साबित हो गया है कि अब समय भाजपा का है और कैथल से भी भाजपा ही विजयी होगी। चेयरमैन राजपाल तंवर ने भी भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। जिला महामंत्री संजय भारद्वाज ने कहा कि जींद में कांग्रेस प्रत्याशी ने कैथल छोड़ने की बात कही थी, अब कैथल के लोग उनसे सवाल पूछेंगे कि वे यहां क्या लेने आए हैं। उधर, पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि भाजपा कैथल विधानसभा क्षेत्र व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भी भारी मतों से विजयी होगी। कांग्रेस प्रत्याशी कैथल को छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं, अब उन्हें जींद में ही रहना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो संख्या-16-
वहीं वन विभाग में चेयरमैन अरुण सर्राफ ने कहा कि जींद उपचुनाव के ऐतिहासिक नतीजों ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। प्रदेश की जनता के अटूट विश्वास और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का नतीजा ही है कि जींद उपचुनाव में कमल खिला है। विधायक सुरजेवाला नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें और दिल्ली जाकर राहुल गांधी का मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जीत पर सीवन में भी जश्न
फोटो संख्या-30
सीवन। जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा की जीत पर सीवन क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष एस सी मोर्चा एवं जिला पार्षद मा. रति राम एवं पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल ने कहा कि आज समय भाजपा का है। इस अवसर पर उनके साथ बाल कृष्ण मोरे, सुभाष शर्मा ठाठी, सोहन लाल, कृष्ण लाल, रघुबीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, धूप सिंह, बिट्टू सैनी, लीला राम, ओम प्रकाश, जसवंत सिंह, ध्यान सिंह, जीत सिंह, मोहर सिंह, राहुल कुमार, सुभाष गर्ग, सोहन लाल, लाजपत तनेजा भी मौजूद थे।

पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति की अगुवाई में मनाया जश्न
फोटो नंबर 19
कैथल। जींद उप चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जश्न मनाया। प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की नीति में जनता ने विश्वास दिखाया है। जींद की जनता ने जातिवाद को नकारते हुए विकास की नीति में विश्वास किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रणदीप सुरजेवाला की कैथल से विदाई तय है। इस मौके पर भूपेंद्र धीमान, अश्वनी, मलखान प्रजापति, जयपाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, सुनील कुमार, प्रवीण सैन, सीता राम धीमान, राकेश प्रजापति, योगेश धीमान, प्रदीप धीमान, रोशन सैनी, लाभा राम गोस्वामी, सचिन जांगड़ा, विजय गांधी, बलबीर धीमान, विकास शर्मा, विकास धीमान, जयकिशन धीमान, प्रकाश, कमलजीत धीमान, अशोक कुमार, दीपक लौट, साहिल सहौत्रा, अमित सरोही, शेकी कल्याण, राहुल, आशु कुमार, कृष्ण प्रजापत मौजूद रहे।


पार्षद गोपाल सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
फोटो संख्या-21
कैथल। भाजपा की जीत पर पार्षद गोपाल सैनी ने चंदाना गेट पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया ओर लोगों में लड्डु बांटे। उन्होंने कहा यह जीत मुख्यमंत्री के पारदर्शी शासन व भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे की जीत है। हरियाणा में आगे भी भाजपा की सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed