फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छिले तीन वर्षों से बंद है लघु सचिवालय का दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार

छिले तीन वर्षों से बंद है लघु सचिवालय का दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार

Fri, 11 Jan 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
छिले तीन वर्षों से बंद है लघु सचिवालय का दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार
पिछले तीन वर्षों से बंद है लघु सचिवालय का दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार
विज्ञापन

हुडा की ओर से आने वाले लोगों के लिए बनाया गया था सचिवालय का दूसरा प्रवेश द्वार
लोगों का दावा-महज पार्किंग के कारण मनमर्जी के कारण बंद किया गया है लघु सचिवालय का प्रवेश द्वार
पहले मुख्य प्रवेश द्वार यही था लघु सचिवालय का, जिसे अब बंद कर दिया
फोटो नंबर-03 व 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हुडा की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित लघु सचिवालय का दूसरा मुख्य प्रवेश द्वार पिछले तीन वर्षों से बंद है। जिसके कारण लोगों को काफी व्यस्त करनाल रोड की ओर से होकर लघु सचिवालय में प्रवेश करना पड़ता है। जिसमें हादसों का डर बना रहता है। यदि सेक्टर 19 की ओर से आने वाली सड़क पर स्थित प्रवेश द्वार खुल जाए तो लोगों को बिना भीड़-भाड़ वाले रोड के सचिवालय में जाने का रास्ता मिल जाएगा। पहले डीसी सहित कई आला अधिकारी इसी मार्ग से लघु सचिवालय में प्रवेश करते थे। लेकिन अब तीन साल से मुख्य रोड से होकर ही गाड़ियां प्रवेश करती हैं।
हादसों का बना रहता है डर : लघु सचिवालय में प्रवेश के लिए नक्शे में दो द्वार थे। जिसमें पहला द्वार सेक्टर 19 की ओर से आने वालों के लिए है। दूसरा करनाल रोड की ओर से है। पहले डीसी सहित आला अधिकारियों की गाड़ियां भी सेक्टर 19 की ओर से आने वाले मार्ग से ही आती-जाती थीं। इस साइड से आने वाले वाहनों या लोगों को करनाल रोड पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। लेकिन तीन साल से यह मार्ग पूरी तरह से बंद है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जाम की समस्या बनी रहती : दुकानदार रजत, अनिल, विशाल, रामफल, रामफल सैनी व अजीत ने बताया कि लघु सचिवालय का दूसरा गेट बंद होने के कारण यहां पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। जब गेट खुला रहता था हुडा में से आने वाले लोग दूसरे गेट से लघु सचिवालय में चले जाते थे। लेकिन अब उन्हें सड़क की दूसरी ओर स्थित गेट से अंदर जाना पड़ता है। जिससे अधिकतर समय में जाम की समस्या बनी रहती है। यदि दूसरा गेट खुल जाए तो यहां लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार जगजीत सिंह, देवीलाल, राजू, सतीश, विजय व कुलदीप ने बताया कि डीसी निवास भी हुडा में ही स्थित है। जिस कारण जग गेट खुला था तो डीसी भी इस गेट से जाते थे। लेकिन ठेकेदार की मनमानी इस कदर बढ़ी कि अब डीसी भी इस गेट से अपने कार्यालय में जाना भूल चुके हैं।
शिकायत के बावजूद भी नहीं खुला : दुकानदार देवीलाल, राजू चहल, परमानंद, हरदीप व सुनील जाखौली ने बताया कि लघु सचिवालय के दूसरे मुख्य गेट को खुलवाने की मांग पर डीसी को भी शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

लघु सचिवालय में स्थित दूसरे गेट के बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है। गेट क्यों बंद है इसके बारे जानकारी हासिल की जाएगी।
धर्मबीर सिह, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed