{"_id":"5bf456e8bdec22696720ef43","slug":"101542739688-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के लरलिए 30 नवंबर व फूलगोभी के लिए 31 दिसंबर तक करें भावांतर भरपाई योजना के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के लरलिए 30 नवंबर व फूलगोभी के लिए 31 दिसंबर तक करें भावांतर भरपाई योजना के लिए आवेदन
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू के लिए 30 नवंबर व फूलगोभी के लिए 31 दिसंबर तक करें भावांतर भरपाई योजना के लिए आवेदन
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सब्जी उत्पादक किसानों को जोखिम मुक्त करने हेतू भावांतर भरपाई योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत आलू, फूल गोभी, टमाटर व प्याज फसलों का संरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। आलू के लिए 30 नवंबर एवं 31 दिसंबर 2018 फूलगोभी की अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादक किसान को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना होता है। यदि किसान की फसल सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से कम भाव पर मंडी में बिकती है तो सरकार द्वारा भाव के अंतर की भरपाई की जाती है। आलू व टमाटर की फसल के लिए 400 रुपये प्रति क्ंिवटल संरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है, जबकि फूल गोभी एवं प्याज की फसल के लिए 500 रुपये संरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। किसान 30 नवंबर 2018 तक आलू की फसल तथा 31 दिसंबर 2018 तक फूल गोभी की फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण उद्यान अधिकारी कार्यालय, विपणन बोर्ड कार्यालय अथवा ई-दिशा केंद्र के माध्यम से करवाया जा सकता है। किसान सीधे पोर्टल पर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण हेतू किसान को पहचान पत्र, फोटो एवं बैंक पास बुक की प्रति जमा करवानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसान हेल्प लाईन नंबर 1800-180-2060 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान बीबीवाई पोर्टल पर लॉगऑन करके अपनी फसल का सीधा पंजीकरण करवा सकते हैं तथा अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।