{"_id":"5bb6633e867a5528f67af808","slug":"101538679614-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों ने की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों ने की जमकर नारेबाजी
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों ने की नारेबाजी
फोटो नंबर-28
पूंडरी। पीआर की सरकारी खरीद को लेकर किसानों ने भाकियू के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा व युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में हैफेड कार्यालय पर धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विक्रम कसाना ने बताया कि मंडियों में किसानों को नमी के नाम पर 100 से 250 रुपये तक के कट लगाकर जमकर लूटा जा रहा है और सरकार को सब पता होते हुए भी मौन है। मंडियों में सरकार के अधिकारी व राइस मिल वाले मिलकर फर्जी जेफार्म काटकर किसानों के साथ-साथ सरकार को भारी चूना लगा रहे हैं, जिसको लेकर भाकियू मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर फर्जी जेफार्म घोटाले की जांच की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों की धान की फसल में काफी नुकसान हो चुका है। सरकार की तरफ से सिर्फ गिरदावरी के आदेश हुए हैं। लेकिन अब तक कोई भी गिरदावरी करने किसानों के खेतों में नहीं पहुंचा। जबकि किसानों ने अपनी खराब फसल की कटाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से भाकियू पूरे प्रदेश की मंडियों का दौरा शुरू करेगी, ताकि किसानों को उनकी धान का उचित दाम व लूट से बचाया जा सके। इस मौके पर पिरथी, नन्हा, धमा, चमेल सिंह, नफे सिंह, जोगिंद्र, रणधीर, दलीप, राजेश, नसीब, कृष्ण, सोहन, शमशेर, भीम, अमित तंवर, संजय, सुरेश, राजकुमार शर्मा, विनोद , रोशन आदि मौजूद रहे।